NEET PG 2025 परीक्षा तिथि घोषित, 15 जून को होगी आयोजित

NEET PG 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा हो गई है। 15 जून 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NEET UG 2025
NEET UG 2025 Exam Date | Image: Pixabay

NEET PG 2025 Exam Date : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2025 परीक्षा की तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 17 मार्च 2025 को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार NEET PG 2025 परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में कंप्यूटर आधारित प्रारूप में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को समय सारिणी प्रदान की जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की समय सीमा भी 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के लिए आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। NEET PG 2025 के लिए पूर्ण कार्यक्रम में समय शामिल है। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जल्द ही NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

इतनी सीटों पर मिलेगा एडमिशन

नोटिस के अनुसार, NEET PG 2025 परीक्षा से 12, 690 मास्टर्स ऑफ सर्जरी, 24, 360 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन और 922 पीजी डिप्लोमा सीटों पर प्रवेश मिलेगा, जिसमें अखिल भारतीय कोटा/ राज्य कोटा/ डीम्ड / केंद्रीय विश्वविद्यालय और निजी कॉलेज शामिल हैं।

Advertisement

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

  • पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और 
  • दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक।

बायोमेट्रिक सत्यापन और लॉगिन प्रक्रिया के लिए जल्दी पहुंचने की सलाह दी गई है। विस्तृत सूचना बुलेटिन एनबीईएमएस की वेबसाइट natboard.edu.in पर प्रकाशित किया जाएगा।

Advertisement

ऑफिसियल नोटिफिकेशन के लिए लिंक

इसे भी पढ़ें: Government Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर निकाली वैकेंसी, जानिए पूरा अपडेट

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड