MP Board Result 2026 Live: आज आएगा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, बिना इंटरनेट रिजल्ट चेक करने का ये है तरीका; स्टेप बाय स्टेप जानिए
MP Board Result 2026 Live:मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक पोर्टल पर देख सकेंगे। भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर वेबसाइट धीमी हो जाती है, इसलिए विभाग ने कई वैकल्पिक लिंक जारी किए हैं। जिससे आप अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।
- भारत
- 2 min read

MP Board Result 2026 Live:मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के भाग्य का फैसला आज सुबह 11:00 बजे हो जाएगा।आपको बता दें,परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
छात्रों को पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
इस साल एमपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित की गई थीं। 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च के बीच संपन्न हुईं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक चली थीं। बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
रिजल्ट की तारीख - 15 अप्रैल 2026
रिजल्ट का समय - सुबह 11:00 बजे
कुल छात्र- लगभग 16 लाख
पासिंग मार्क्स - न्यूनतम 33% प्रत्येक विषय में
रिजल्ट चेक करने के लिए इन वेबसाइट्स को करें फॉलो
भारी ट्रैफिक के कारण कभी-कभी वेबसाइट स्लो हो जाती है, इसलिए बोर्ड ने रिजल्ट चेक करने के लिए कई लिंक जारी किए हैं:
mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
digilocker.gov.in
Advertisement
अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?
सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर MPBSE MP Board 10th/12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, यहां अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
आप अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
इंटरनेट नहीं है? SMS से भी जानें अपना रिजल्ट
यदि आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। मैसेज भेजने के कुछ ही देर बाद आपका विषयवार परिणाम आपके मोबाइल के इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा।
10वीं के लिए- टाइप करें MPBSE10 <Space> Roll Number और इसे 56263 पर भेज दें।
12वीं के लिए- टाइप करें MPBSE12 <Space> Roll Number और इसे 56263 पर भेज दें।