MP Board 5th, 8th Result 2024 OUT: एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, Direct Link से स्टूडेंट यहां करें चेक
मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट आप मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
- भारत
- 2 min read

मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट आप मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। आखिरकार मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा देने वाले बच्चों का इंतजार खत्म हुआ और रिजल्ट घोषित हो गया है।
बच्चे अपना रिजल्ट इन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
- https://mpresults.nic.in/
- mpbse.nic.in,
- mpbse.mponline.gov.in,
- rskmp.in
एमपी बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं (MP Board 5th 8th Exam Result 2024) मार्च में हुई थी, प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट को घोषित किया गया। एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट इन वेबसाइट पर जाकर आप देख सकते हैं
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए वेबसाइट पर जाने के बाद आप रोल नंबर दर्ज इस तरह से रिजल्ट चेक कर सकते हैं
- सबसे पहले स्टूडेंट एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाकर देखें।
- इसके बाद MP board Class 5/Class 8 result 2024 वाला लिंक दिखने पर उसपर क्लिक करें।
- अगले पेज पर आने के बाद स्टूडेंट को वहां अपना रोल नंबर डालना होगा।
- रोल नंबर के बाद पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
- बस के कुछ ही स्टेप फॉलो करने के बाद एमपी बोर्ड 5वीं या 8वीं का रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
- अपना रिजल्ट चेक करें और इसका प्रिंट आउट निकलवा लें।
एमपी बोर्ड 5वीं या 8वीं की परीक्षा में फेल या फिर अपने मार्क्स से नाखुश छात्र बोर्ड की सप्लीमेंट्री और कंपार्टमेंट की परीक्षा दे सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा के बाद बोर्ड द्वारा सप्लीमेंट्री और कंपारट्मेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)