JEE Main 2026 Result Out: जेईई मेन सेशन-2 रिजल्ट जारी, 100 पर्सेंटाइल पाने वाले 26 छात्रों में से 24 जनरल कैटेगरी से, जेईई एडवांस्ड के लिए चुने गए इतने छात्र

JEE Mains Result 2026 OUT: NTA ने इंजीनियरिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए हुए जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE- MAIN) पेपर 1 (बीई- बीटेक) का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर JEE Main 2026 के नतीजे चेक कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
JEE Mains Result 2026 OUT
JEE Mains Result 2026 OUT | Image: Republic

JEE Mains Result 2026 OUT: NTA ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए आज, 20 अप्रैल 2026 को जेईई मेन सेशन-2 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 26 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल का परफेक्ट स्कोर हासिल किया है।

एजेंसी के अनुसार, यह परिणाम दोनों सत्रों में प्राप्त अंकों में से सर्वश्रेष्ठ स्कोर को आधार मानकर तैयार किया गया है। इसमें पहले सेशन में 12 और दूसरे सेशन में 14 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। जेईई मेन की इस परीक्षा के लिए इस साल कुल 11.10 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

JEE टॉपर 2026 की लिस्ट 

JEE मेन 2026 के नतीजों में राज्यों के आधार पर टॉपर्स की सूची देखें तो दक्षिण भारत का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से सबसे अधिक 5-5 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। इसके अलावा राजस्थान से 4, दिल्ली से 3, महाराष्ट्र और हरियाणा से 2-2 छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वहीं तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, चंडीगढ़ और ओडिशा के 1-1 उम्मीदवार ने भी 100 पर्सेंटाइल के साथ अपने राज्य का नाम रोशन किया है। महिला वर्ग में तेलंगाना की मल्लवरापू आसना ने 99.998 पर्सेंटाइल हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 

  • आरूष सिंघल – चंडीगढ़
  • जोनाला रोशन मणिदीप रेड्डी – आंध्र प्रदेश
  • श्रेयस मिश्रा – दिल्ली
  • मान्ता शिव कामेश – तेलंगाना
  • सिद्धार्थ श्रीकांत अठाले – महाराष्ट्र
  • नरेंद्रबाबू गारी माहित – आंध्र प्रदेश
  • तुंका दुर्गा सुप्रभात – आंध्र प्रदेश
  • अर्नव गांधी – हरियाणा
  • शुभम कुमार – बिहार
  • आदित्य गुप्ता – दिल्ली
  • तम्मिना गिरीश – तमिल नाडु
  • कबीर छिल्लर – राजस्थान
  • चिरंजीव कर – राजस्थान
  • भावेश पात्रा – ओडिशा
  • अनय जैन – हरियाणा
  • अथर्व पंजाबी – दिल्ली
  • अर्नव गौतम – राजस्थान
  • डोरानला भावितेश रेड्डी – तेलंगाना
  • पासाला मोहित – आंध्र प्रदेश
  • माधव विरादिया – महाराष्ट्र
  • पुरोहित निमय – गुजरात
  • साई रित्विक रेड्डी वेंकटरेड्डी वल्ला – तेलंगाना
  • विवान शरद महाश्वरी – तेलंगाना
  • बिज्जम वेंकट चंद्र शेकर रेड्डी – आंध्र प्रदेश
  • वाई अश्वर्धन – राजस्थान
  • ऋषि प्रेमनाथ – तेलंगाना

JEE एडवांस्ड के लिए पात्रता और कट-ऑफ

परीक्षा परिणाम के साथ ही NTA ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ भी जारी कर दी है। इसके अनुसार, अनारक्षित (UR) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम कट-ऑफ 93.41 पर्सेंटाइल तय की गई है। वहीं, EWS वर्ग के लिए यह 82.41, ओबीसी-एनसीएल के लिए 80.92, एससी के लिए 63.91 और एसटी वर्ग के लिए 52.01 पर्सेंटाइल निर्धारित की गई है। 

Advertisement

इस परीक्षा के माध्यम से कुल 2.5 लाख शीर्ष उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा, जो IIT में प्रवेश के लिए अंतिम द्वार है। इसके अलावा, छात्रों को 12वीं कक्षा में कम से कम 75 फीसदी अंकों की पात्रता शर्त भी पूरी करनी होगी।

ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

  • छात्र अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जा सकते हैं। 
  • वेबसाइट पर होमपेज पर उपलब्ध 'JEE Main 2026 Session 2 Scorecard' लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद छात्रों को अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन (Security Pin) दर्ज करना होगा। 
  • जानकारी सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • छात्रों को सलाह दी जाती है कि इस स्कोरकार्ड को भविष्य के लिए सुरक्षित डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:  Bihar Sarkari Jobs 2026: पटना हाईकोर्ट में इतने पदों पर निकली भर्ती, 80 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

Advertisement
Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड