अपडेटेड 17 April 2024 at 13:13 IST

'टॉप 70 में आना चाहता था, जब पता चला नंबर 1 हूं तो...', IAS टॉपर आदित्य श्रीवास्‍तव ने क्या-क्या कहा

आदित्य श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा कि आईएएस के लिए चयन होना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है।

Follow : Google News Icon  
UPSC Topper Aditya Srivastava
UPSC Topper Aditya Srivastava | Image: Youtube

IAS topper Aditya Srivastava: सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा कि आईएएस के लिए चयन होना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। यहां राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एनपीए) में आईपीएस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे श्रीवास्तव ने कहा कि वह भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि उन्हें शीर्ष 70 में जगह मिले और जब उन्हें पता चला कि वह पहले स्थान पर हैं तो कुछ देर के लिए उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।

संघ लोकसेवा आयोग ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित किए, जिसमें श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा, ‘‘आईएएस बनना लंबे समय से सपना था, मैं इसे हकीकत में बदलना चाहता था और इसीलिए मैं एनपीए आने के बाद भी इसमें लगा रहा।’’

सिविल सेवाओं के लिए लौटा

उन्होंने कहा, ‘‘ इसकी शुरुआत (सिविल सेवा परीक्षा देने की यात्रा) मेरे जीवन में काफी पहले हो चुकी थी। क्योंकि उत्तर प्रदेश, बिहार में यह एक आम बात है कि लोग आपको सिविल सेवाओं के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वह एक शुरुआत थी, उसके बाद आईआईटी और उससे मिले अवसर के कारण मैं कॉरपोरेट सेक्टर में भी गया। लेकिन फिर मैं सिविल सेवाओं के लिए लौट आया।’’

Advertisement

IIT कानपुर से की इंजीनियरिंग

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले श्रीवास्तव (27) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की और उनके पास एमटेक की डिग्री भी है। यूपीएससी परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग था।

Advertisement

श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षाओं में सफल होने के लिए निरंतरता व कड़ी मेहनत जरूरी है इसके अलावा पिछले वर्षों के प्रश्नों का विश्लेषण और खुद को इस दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना कुछ ऐसी चीजें हैं जिनकी इस परीक्षा को पास करने के लिए सभी को जरूरत होती है। उनके पिता एक सरकारी कर्मचारी और माता गृहिणी हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि माता-पिता के सहयोग के बिना इस मंजिल तक पहुंचना संभव नहीं था।

इसे भी पढ़ें- भगवान राम के जन्‍मदिन पर अयोध्या पहुंचे 'सूर्य देव', तिलक लगाकर दिया आर्शीवाद; देखें अद्भुत झलक

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 17 April 2024 at 12:29 IST