अपडेटेड 26 April 2024 at 11:31 IST

कंप्यूटर साइंस के लिए छोड़ दी IIT मुंबई, इस साल नहीं हो पाया JEE में पास; जज के बेटे ने लगाई फांसी

लखनऊ से एक बहुत दर्दनाक खबर सामने आई है जहां जेईई मेंस रिजल्ट आने के 2 घंटे बाद एक जज के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Follow : Google News Icon  
fail in jee mains 2024 judge son hanged himself
जेईई मेंस में असफल होने पर जज के बेटे ने लगाई फांसी | Image: Representatives image

JEE Mains 2024 का रिजल्ट आने के बाद जहां कई छात्र जश्न में डूबे हुए हैं, वहीं कई घर ऐसे भी हैं जिनके यहां मातम पसरा हुआ है। लखनऊ से एक बहुत दर्दनाक खबर सामने आई है जहां जेईई मेंस रिजल्ट आने के 2 घंटे बाद एक जज के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। JEE Mains 2024 रिजल्ट में असफल होने के बाद एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज विवेकानंद त्रिपाठी के 18 साल के बेटे ने खुदकुशी करने का फैसला किया।

उत्तर प्रदेश की पुलिस फिलहाल इसे खुदकुशी मानकर चल रही है। परिवार ने भी इस मामले में अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है और उन्होंने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

जज के बेटे ने लगा ली फांसी

एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज विवेकानंद त्रिपाठी के बेटे की पहचान अजितेश के रूप में हुई है। विवेकानंद त्रिपाठी बटलर पैलेस में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने सुबह 4 बजे पुलिस को अपने बेटे की खुदकुशी की सूचना दी। मामले पर अधिक जानकारी देते हुए इन्स्पेक्टर विक्रम ने बताया कि पिछले साल अजितेश का जेईई मेंस में चयन हो गया था। उसे आईआईटी मुंबई में सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच मिल रही थी लेकिन अजितेश कंप्युटर साइंस ब्रांच में जाना चाहता था।

जब अजितेश को कंप्युटर साइंस ब्रांच में अच्छा कॉलेज नहीं मिला तो उसने एक बार फिर जेईई मेंस परीक्षा देने की सोची। बुधवार को जब रिजल्ट की घोषणा हुई तो उसे निराशा हाथ लगी। अपना नाम नहीं होने से वो टूट गया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब रात में घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर अजितेश पंखे से लटका मिला।

Advertisement

जानकारी के अनुसार जब परिवार वालों ने अजितेश को पंखे से लटका हुआ देखा तो उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जज विवेकानंद त्रिपाठी के सूचना मिलने पर पुलिस सुबह-सुबह उनके घर पहुंची। साथ ही जिला जज समेत सहित कई न्यायिक अधिकारी परिजनों का हिम्मत बढ़ाने उनके घर पहुंचे। बुधवार को बिना पोस्टमार्टम परिवार वाले अजितेश का शव लेकर अयोध्या रवाना हुआ जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। 

इसे भी पढ़ें: आउट हुआ ये बल्लेबाज तो फूटा SRH की मालकिन काव्या का गुस्सा, LIVE मैच में दिखाई उंगली, वीडियो वायरल

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 26 April 2024 at 11:31 IST