DU UG Admission 2026: डीयू में एडमिशन का एक और मौका... तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी,जानिए 3 अगस्त से जुड़ी पूरी डिटेल
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन की पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। DU ने CSAS UG 2026 के तहत स्नातक दाखिले के तीसरे चरण का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है।
- भारत
- 2 min read

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन (UG) में एडमिशन लेने की सोच रहे छात्रों के लिए काम की खबर है। DU ने CSAS-UG 2026 के तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। अगर आप किसी वजह से अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यूनिवर्सिटी आपको 'मिड-एंट्री' के जरिए एक और मौका दे रही है।
अब तक क्या हुआ?
डीयू के मुताबिक, शुरुआती दो राउंड्स में ही 71,000 से ज्यादा छात्र 2026-27 सेशन के लिए अपनी सीट पक्की कर चुके हैं। अब तीसरे राउंड के जरिए बची हुई सीटों को भरा जाएगा।
मिड-एंट्री प्रक्रिया के आवेदन की तारीख
मिड-एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन 3 अगस्त सुबह 10 बजे से शुरू होकर 5 अगस्त शाम 4:59 बजे तक चलेगा।
तीसरे राउंड और मिड-एंट्री का शेड्यूल देखें
रजिस्ट्रेशन फीस क्या है?
इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्रों को 1,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी। ध्यान रखें, यह फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगी।
Advertisement
कॉलेज और कोर्स चुनने का मौका
नए रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की लिस्ट को दोबारा सेट करने का मौका मिलेगा।
विंडो कब खुलेगी?
प्रेफरेंस बदलने की सुविधा 6 अगस्त सुबह 10 बजे से 7 अगस्त शाम 4:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
Advertisement
स्पोर्ट्स और वार्ड कोटा प्रवेश का पूरा शेड्यूल