sb.scorecardresearch
Advertisement

अपडेटेड February 4th 2025, 11:16 IST

CBSE Admit Card 2025 OUT: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने के लिए यहां करें क्लिक

10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होने जा रही है और 18 मार्च 2025 को खत्म होगी। वहीं, 12 क्लास के एग्जाम 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक चलेंगे।

Reported by: Ruchi Mehra
Follow: Google News Icon
CBSE Admit Card 2025, How to Download
CBSE Admit Card 2025, How to Download | Image: PTI

CBSE Admit Card 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अब कुछ दिनों का वक्त ही बाकी रह गया। 15 फरवरी से बोर्ड एग्जाम शुरू होने जा रहे हैं। इससे पहले सोमवार (3 फरवरी) को CBSE ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?

10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होने जा रही है और यह 18 मार्च 2025 को खत्म होगी। वहीं, 12 क्लास के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक चलेंगे। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।

CBSE ने एक्टिव किया लिंक

CBSE ने 3 फरवरी 2025 को हॉल टिकट का लिंक एक्टिव कर दिया है। आप CBSE ऑफिशियल वेबसाइट के मेन पेज से सीधा इसे डाउनलोड नहीं कर सकते। अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है तो इसके लिए संगम पोर्टल पर जाना होगा। आइए आसान स्टेप्स में जानते हैं एडमिट कार्ड जारी करने का तरीका...

इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर ही आपको Pariksha Sangam लिखा एक ऑप्शन दिखाई देगा, उसे क्लिक करें। 
- आप चाहें तो सीधा वेबसाइट parikshasangam.cbse.gov.in पर भी जा सकते हैं।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर जारी रखें (Continue) लिखा दिखेगा, उस पर क्लिक करें। अगले पेज पर आपको ‘स्कूल (गंगा)’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
- इसके बाद स्क्रीन पर आपको सामने कई ऑप्शन दिखेंगे। उनमें से प्री एग्जाम एक्टिविटीज (Pre-Exam Activities) पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर भी कई ऑप्शन्स दिखेंगे। इसमें से एडमिट कार्ड, सेंटर मैटीरियल फॉर मेन एग्जाम 2025 (Admit Card, Centre Material for main exam 2025) पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने कैंडिडेट लॉगिन पेज खुलकर आ जाएगा। यहां अपना यूजर ID, पासवर्ड डालें और सिक्योरिटी पिन भरकर लॉगिन कर लें।
- लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पर आपको अपना एडमिट कार्ड दिखेगा। उसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट निकाल सकते हैं। 
- वहीं जो छात्र ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे। अपनी स्कूल से एडमिट कार्ड ले सकते हैं।

छात्रों को खासतौर पर ध्यान रखा है कि जब वह एग्जाम देने परीक्षा केंद्र जाएं तो एडमिट कार्ड साथ जरूर लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें: दादा से प्रेरणा, डॉक्टर के रूप में दिनभर सेवा और रात में ऑनलाइन पढ़ाई; अदिति के IAS बनने की कहानी

पब्लिश्ड February 4th 2025, 11:16 IST