CBSE 10th Result 2026 Live: छात्रों का इंतजार खत्म, जानिए कब आएगा CBSE 10th का रिजल्ट, Students इस तरह यहां कर सकते हैं चेक

CBSE 10th Result 2026 Live: CBSE 10th बोर्ड एग्जाम का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च तक करवाया गया था। अब इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों का रिजल्ट इस हफ्ते में कभी भी जारी किया जा सकता है।

Follow : Google News Icon  
CBSE 10th Result 2026 Live
CBSE 10th Result 2026 Live | Image: Freepik

CBSE 10th Result 2026 Live: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। ताजा अपडेट के मुताबिक बोर्ड 14 या 15 अप्रैल 2026 तक 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। इस साल मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज गति से पूरा किया गया है, ताकि छात्र समय पर अपनी आगे की पढ़ाई की योजना बना सकें। अब छात्र अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं? आइए विस्तार से जानते हैं।

इन Links से कर सकेगें रिजल्ट चेक

जैसे ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा, छात्र निम्नलिखित पोर्टल्स पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे।   रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद हैवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसी स्थिति में छात्र SMS सेवा या UMANG App का उपयोग भी कर सकते हैं।
results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
digilocker.gov.in

CBSE 10th Result 2026 स्टेप-बाय-स्टेप करें चेक 

स्टेप 1 - सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर 'Secondary School Examination (Class X) 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
स्टेप 4- सिक्योरिटी पिन डालकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट जरूर ले लें।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

CBSE के नियमों के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। 10वीं कक्षा के लिए खास बात यह है कि थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट के अंकों को मिलाकर 33% लाना अनिवार्य है।

Advertisement

इस साल जल्दी क्यों आ रहा है रिजल्ट?

आमतौर पर सीबीएसई के परिणाम मई के मध्य में आते हैं, लेकिन 2026 में बोर्ड ने अपनी नीति में बदलाव किया है। इस वर्ष मई 2026 में दूसरे बोर्ड परीक्षाओं (Improvement Exams) का आयोजन होना है। इसी को ध्यान में रखते हुए अप्रैल के मध्य तक परिणाम जारी करने की पूरी तैयारी है ताकि छात्रों को सुधार परीक्षा के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

डिजिटल मार्कशीट कैसे प्राप्त करें?

रिजल्ट के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट DigiLocker से डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए बोर्ड द्वारा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर छह अंकों का सुरक्षा पिन भेजा जाएगा, जिसका उपयोग करके आप अपने दस्तावेजों को सुरक्षित रूप से एक्सेस कर सकते हैं।

Advertisement

रिजल्ट चेक करने के लिए एडमिट कार्ड रखें अपना पास 

CBSE 10th रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को उसे चेक करने के लिए रोल नंबर रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। ऐसे में स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर ढूंढ़कर पास रख लें।

ये भी पढ़ें - Trigonometry Formula Trick Viral: क्या है वो 'बम बम भोले' फॉर्मूला? जिससे चुटकियों में हल हो रहे हैं Trigonometry के सवाल; Paytm फाउंडर भी हो गए फैन 

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड