Bihar Jobs: बिहार में रिटायर अधिकारियों के लिए शानदार मौका, ऑडिट अधिकारियों की निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
Bihar Jobs: बिहार पंचायती राज विभाग ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए ऑडिट ऑफिसर के 203 पदों पर संविदा भर्ती निकाली है। 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। चयन अनुभव और काउंसलिंग के आधार पर होगा।
- भारत
- 3 min read

Bihar Jobs: बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने सेवानिवृत्त (Retired) अधिकारियों के लिए रोजगार का एक नया अवसर प्रदान किया है। विभाग ने कॉन्ट्रैक्ट (संविदा) के आधार पर जिला ऑडिट अधिकारी और सीनियर ऑडिट अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।
यह भर्ती विशेष रूप से उन अनुभवी अधिकारियों के लिए है जो सरकारी सेवा से रिटायर हो चुके हैं और फिर से विभाग के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक) है।
पदों का विवरण और आरक्षण की स्थिति
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 203 पदों को भरा जाएगा। पदों का श्रेणीवार विवरण नीचे दिया गया है:
1. जिला ऑडिट ऑफिसर
यह भर्ती लेवल-7 के तहत की जाएगी। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 13, EBC के लिए 07, SC के लिए 07, BC के लिए 05 और EWS के लिए 04 पद आरक्षित हैं। ST वर्ग और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए भी सीटें निर्धारित की गई हैं। इसमें कुल 38 पदों पर भर्ती होगी।
Advertisement
2. सीनियर ऑडिट ऑफिसर
सीनियर ऑडिट ऑफिसर के लिए सबसे अधिक 165 रिक्तियां हैं। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 67, EBC के लिए 28, SC के लिए 27, BC के लिए 19 और EWS के लिए 17 पद शामिल हैं। यह भर्ती लेवल-6 के पदों के लिए होगी।
आवेदन के लिए पात्रता और महत्वपूर्ण शर्तें
चूंकि यह भर्ती संविदा के आधार पर है, इसलिए इसमें कुछ विशिष्ट शर्तें रखी गई हैं। इसके आधार पर केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो संबंधित पद (जिला या सीनियर ऑडिट ऑफिसर) से सेवानिवृत्त हुए हों। साथ हीं, उम्मीदवार के सेवा काल के अंतिम 10 वर्षों में कोई बड़ा दंड नहीं होना चाहिए और पिछले 5 वर्षों का रिकॉर्ड पूरी तरह बेदाग (कोई लघु या बड़ा दंड नहीं) होना अनिवार्य है। सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए आयु सीमा बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के संविदा नियमों के अनुसार लागू होगी।
Advertisement
कैसे होगा सिलेक्शन?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की छंटनी (Screening) होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों को एक निर्धारित शपथ-पत्र (प्रपत्र-क) भी जमा करना होगा। अंत में, विभाग की चयन समिति अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी करेगी।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- विभाग की आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in/biharprd पर जाएं।
- होमपेज पर "Auditor Recruitment" या BGSYS Bihar पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी और सेवानिवृत्ति (P.P.O) से जुड़े विवरण दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।