Bihar Govt Jobs 2026: बिहार में युवाओं के लिए सुनहरा मौका! इस विभाग में 1000+ पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Bihar Govt Jobs 2026: BTSC ने 12 अलग-अलग ट्रेडों में 1091 लैब असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती निकाली है। बीटेक, डिप्लोमा और साइंस ग्रेजुएट्स 6 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
- भारत
- 2 min read

Bihar Govt Jobs, BTSC Vacancy 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने राज्य के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 1091 लैब असिस्टेंट (Laboratory Assistant) के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है जो इंजीनियरिंग बैकग्राउंड या साइंस स्ट्रीम से ताल्लुक रखते हैं। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर 6 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदवार रिक्तियों की संख्या
आयोग ने कुल 12 अलग-अलग विषयों/ट्रेडों में रिक्तियां निकाली हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई तालिका में है-
पद का नाम (लैब असिस्टेंट) | खाली पदों की संख्या |
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एंड आईटी | 252 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 166 |
सिविल इंजीनियरिंग/रूरल इंजीनियरिंग | 166 |
मैकेनिकल इंजीनियर | 166 |
साइंस (Physics/Chemistry) | 164 |
इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन | 146 |
टेक्सटाइल इंजीनियरिंग | 20 |
ऑटोमोबाइल/मैकेनिकल डीजल | 04 |
केमिकल इंजीनियरिंग | 02 |
प्रिंटिंग/सिरामिक्स इंजीनियरिंग | 04 (02+02) |
एग्रीकल्चर एंड मशीनरी | 01 |
कुल खाली पद | 1091 |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में B.E. / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा धारक और साइंस ग्रेजुएट्स (B.Sc) भी इन पदों के लिए पात्र होंगे।
वहीं, आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु (सामान्य) 37 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही आरक्षित वर्ग और महिलाओं के लिए आयु में छूट देते हुए अधिकतम उम्र 40 वर्ष रखी गई है।
Advertisement
महत्वपूर्ण जानकारियां
यह भर्ती अभियान बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के अंतर्गत हो रहे हैं, जिसके लिए महत्वपूर्ण जानकारियां इस प्रकार हैं-
आवेदन शुरू होने की तिथि- 06 अप्रैल 2026
Advertisement
आवेदन की अंतिम तिथि- 06 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइट- btsc.bihar.gov.in
नौकरी का स्थान- बिहार (सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थान)
चयन प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवारों को बिहार के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों और तकनीकी शिक्षा केंद्रों में नियुक्त किया जाएगा। विस्तृत नोटिफिकेशन और परीक्षा पैटर्न की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं-
- BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Apply Online for Lab Assistant Recruitment 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।