LIVE UPDATES/ Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट Out, ऐसे करें चेक; कौन बना टॉपर?
Bihar Board 12th Result 2025 Live: काफी लंबे समय से बिहार में 12वीं के स्टूडेंट्स जिस पल का इंतजार कर रहे थे आखिरकार वो दिन आज आ ही गया। बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट में कई जिलों से स्टूडेंट्स ने बाजी मारी है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस में प्रिया जायसवाल ने टॉप किया है।
- भारत
- 3 min read

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल 86.50% छात्रों ने परीक्षा पास की है। परीक्षार्थियों के बीच कॉमर्स संकाय के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 94.77% रहा है। घोषित किए गए नतीजों के अनुसार, पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की- बिहार बोर्ड अध्यक्ष
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेसवार्ता में बताया कि 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की। घोषित किए गए नतीजों के अनुसार, पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में छात्राओं का जलवा
इस साल भी बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में बेटियों का जलवा कायम है। इस बात की उम्मीद पहले से की भी जा रही थी।
Advertisement
सीएम की योजनाओं का लाभ स्टूडेंट्स को मिल रहा- शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि देश में सबसे पहले बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट। कई नई तकनीकों के कारण रिजल्ट जल्दी जारी हो पाया। गर्ल्स स्टूडेंट्स टॉप कर रही हैं। सीएम नीतीश कुमार के योजनाओं का लाभ स्टूडेंट्स को मिल रहा है।
Bihar Board 12th Result Live: कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स का सबसे शानदार प्रदर्शन
कॉमर्स स्ट्रीम के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 94.77 प्रतिशत है। साइंस स्ट्रीम: 89.50 फीसदी आर्ट्स स्ट्रीम में उत्तीर्ण प्रतिशत 82.75 प्रतिशत है।
Advertisement
Bihar Board 12th Result Live:आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी ने किया टॉप
बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने वैशाली से पढ़ाई की है।
Bihar Board 12th Result Live: आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में कितने फीसदी स्टूडेंट्स पास
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 86.5 फीसदी पास हुए हैं। आर्ट्स में 82.75 फीसदी, कॉमर्स में 94.77 और साइंस में 89.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
Bihar Board 12th Result Live: रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप
स्टेप्स को फ्लो करके छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले छात्र को BSEB की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com/ पर जाना होगा।
- होमपेज पर Bihar Board Class 12 Result 2025 के लिंक को क्लिक करना है।
- अब अपना रोल नंबर और रोल कोड भरना है।
- सभी संबंधित बॉक्स को भरने के बाद सबमिट बटन का ऑप्सन आएगा, इसे दबाना है।
- आपके स्क्रीन पर BSEB 12वीं रिजल्ट दिखाई देगा।
- इसके बाद मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।
इस साल कुल 86.5% छात्र हुए सफल
इस साल कुल 86.5% छात्र सफल हुए हैं। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों स्ट्रीम के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वाणिज्य (Commerce) स्ट्रीम में सबसे अधिक 94.77%, विज्ञान (Science) में 89.66%, और कला (Arts) में 82.75% छात्र पास हुए हैं।
Bihar Board 12th Result Live: दूसरे स्थान पर आकाश तो तीसरे पर रवि
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में आकाश कुमार ने 480 नंबर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि तीसरे स्थान पर 478 नंबर के साथ पटना के रवि कुमार हैं।
Bihar Board 12th Result Live: प्रिया जायसवाल बनीं टॉपर
बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 86.50 फीसदी छात्रों ने 12वीं का एग्जाम पास किया है। नतीजों के अनुसार, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस में प्रिया जायसवाल ने टॉप किया है। उन्हें 484 नंबर्स के साथ साइंस में पहला स्थान हासिल किया है।
Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की संयुक्त पीसी में परिणाण घोषित किए।
यहां चेक करें रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुताबिक, 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com/ पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा छात्र अलग-अलग साइट पर भी जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर भी छात्र अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
थोड़ी देर में जारी होगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम (Bihar Board Inter Result) बस कुछ देर में जारी होने वाला है। करीब 13 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार आज, 25 मार्च को खत्म होने वाला है। BSEB की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 12वीं की परीक्षा परिणाम थोड़ी देर में जारी कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्री सुनील सिंह,शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान करेंगे।