JEE Main Admit Card 2025: जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 22 जनवरी से होगा Exam; यहां है डायरेक्ट लिंक

JEE Main Admit Card 2025: जनवरी सेशन में 22,23 और 24 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Admit card released for JEE Main exam 2025
Admit card released for JEE Main exam 2025 | Image: X

JEE Main Admit Card 2025: जेईई मेन 2025 के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है, परीक्षा की तारीखों के लेकर अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। जनवरी सेशन में 22,23 और 24 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवीरों ने परीक्षा के लिए एप्लाई किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।  

जेईई मेन 2025 के उम्मीदवारों की मदद के लिए हम आपको वो तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर पाएंगे।

कैस चेक और डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

जेईई मेन 2025 के उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करना है, जिससे आप आसानी के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

Advertisement
  1. सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इससे बाद एक अलग विंडो खुल जाएगी जहां आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी। उम्मीदवार मांगी गई जानकारी को भरेंगे।
  4. जानकारी भरते ही आपके सामने जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  5. इसके बाद आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

यहां पर डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में कराई जा रही है। परीक्षा में दो पेपर होंगे, पेपर-1 और पेपर-2। जेईई मेन के प्रथम सत्र की परीक्षा 22,23,24,28 और 29 जनवरी को आयोजित होगी। वहीं 30 जनवरी को पेपर 2 के लिए आयोजित की जाएगी। जेईई मेन से जुड़ी किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Coldplay के क्रिस GF डकोटा संग पहुंचे मंदिर, गले में पहना रुद्राक्ष

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड