अनिल अंबानी का लग्जरी घर ‘अबोड’ जब्त, 3,716.83 करोड़ से अधिक है अनुमानित कीमत
ED ने RCom से जुड़े कथित 40,000 करोड़ बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी के मुंबई स्थित 17 मंजिला लग्जरी आवास 'Abode' को PMLA के तहत अटैच कर लिया है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये है। अब तक अंबानी ग्रुप की कुल 15,700 करोड़ से अधिक संपत्तियां अटैच हो चुकी हैं।
- भारत
- 2 min read

Anil Ambani House Attached : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा एक्शन लिया है। ED ने उद्योगपति अनिल अंबानी के मुंबई स्थित लग्जरी आवास 'Abode' को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है, जिसकी अनुमानित कीमत 3,716 करोड़ बताई जा रही है।
यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है। खबरों के अनुसार, यह संपत्ति RCom द्वारा कथित तौर पर बैंकों से लिए गए बड़े कर्जों में धोखाधड़ी से जुड़ी है। Reliance Communications (RCom) और उसकी सहयोगी कंपनियों पर भारतीय और विदेशी बैंकों से 40,000 करोड़ से अधिक के लोन लेने और उनमें गड़बड़ी करने का आरोप है।
15,000 करोड़ से अधिक की संपत्तियां अटैच
ED के अनुसार, अनिल अंबानी और उनकी ग्रुप कंपनियों के खिलाफ अब तक कुल 15,000 करोड़ से अधिक की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। इस नए अटैचमेंट के साथ यह आंकड़ा और बढ़ गया है। 'Abode' नामक यह मल्टी-स्टोरी आवास मुंबई में स्थित है और इसे अनिल अंबानी का प्रमुख आवास माना जाता है।
पूछताछ के लिए समन जारी
यह जांच RCom के दिवालिया होने और बैंकों के बड़े कर्ज न चुकाने से जुड़ी है। ED का दावा है कि ग्रुप कंपनियों ने सार्वजनिक धन का गलत इस्तेमाल किया, फंड्स को डायवर्ट किया और मनी लॉन्ड्रिंग की। अनिल अंबानी को ED ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है और वे दिल्ली में जांच में शामिल होने वाले हैं।
Advertisement
यह मामला अनिल अंबानी ग्रुप पर लगातार चल रही जांच का हिस्सा है, जिसमें पहले भी कई संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं, जैसे पाली हिल स्थित अन्य प्रॉपर्टी, दिल्ली-एनसीआर के ऑफिस, नोएडा और नवि मुंबई की जमीनें।