अपडेटेड 21 March 2024 at 20:15 IST

दिल्ली में बढ़ी हलचल, CM केजरीवाल के घर पहुंची ED तो HC के फैसले को SC में चुनौती देने पहुंची AAP

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

Follow : Google News Icon  
Arvind Kejriwal, Supreme Court
अरविंद केजरीवाल | Image: PTI

आम आदमी पार्टी  ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हाईकोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट के फैसले के बाद ईडी की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर रेड कर रही है। आम आदमी पार्टी ने ई फाइलिंग के जरिए अर्जी दाखिल की  है, अर्जी में जल्द सुनवाई की मांग की गई है। 

केजरीवाल की गिरफ्तारी की तैयारी है- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "जिस तरह से पुलिस सीएम के घर के अंदर है और किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है, उससे लगता है कि सीएम आवास पर छापा मारा गया है। ऐसा लगता है कि सीएम को गिरफ्तार करने की तैयारी है।''

अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने आई है ईडी- आतिशी

Advertisement

दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, "यह स्पष्ट है कि ईडी और बीजेपी अदालतों का सम्मान नहीं करते हैं। अगर ऐसा होता तो वे आज ही अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापा मारने नहीं आते। यह एक राजनीतिक साजिश है और वे अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए यहां आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'केजरीवाल जानते हैं, उन्होंने सारे कांड किए हैं इसलिए वो घबरा रहे हैं', BJP का AAP पर ताबड़तोड़ हमला

Advertisement

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 21 March 2024 at 20:01 IST