पोर्न वेबसाइट के लिए वेबकैम वीडियो शूट करने वाले दंपती के घर पर ईडी का छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोएडा में रहने वाले एक दंपती के परिसरों पर शुक्रवार को छापेमारी की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
E D
E D | Image: X

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोएडा में रहने वाले एक दंपती के परिसरों पर शुक्रवार को छापेमारी की, जिन पर अपने आवास पर वेबकैम के जरिए मॉडलों के ‘एडल्ट वीडियो’ शूट करने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय पोर्न साइटों के लिए जानी जाने वाली साइप्रस की एक कंपनी को बेचने का आरोप है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

संघीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने ‘सबडिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ जांच के सिलसिले में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की गई छापेमारी के दौरान आठ लाख रुपये नकद जब्त किए।

संघीय जांच एजेंसी ने इन वीडियो में दिखे कुछ मॉडलों के बयान भी दर्ज किए। ये वीडियो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की गई छापेमारी के दौरान पाए गए थे। उन्होंने बताया कि जांच ‘सबडिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी के खिलाफ की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी के मालिक नोएडा में रहने वाले पति-पत्नी हैं, जो कथित तौर पर साइप्रस में स्थित एक कंपनी ‘टेक्नियस लिमिटेड’ के लिए अपने घर से एक वेबकैम स्ट्रीमिंग स्टूडियो चलाते थे। उन्होंने बताया कि ‘टेक्नियस लिमिटेड’ ‘एक्सहैम्सटर’ और ‘स्ट्रिपचैट’ जैसी ‘एडल्ड वेबसाइटों’ का संचालन करती है।

Advertisement

ईडी के सूत्रों ने बताया कि अब तक कंपनी और उसके निदेशकों के बैंक खातों में 15.66 करोड़ रुपये का पता लगाया गया है। सूत्रों ने बताया कि पति-पत्नी आय का 75 प्रतिशत हिस्सा अपने पास रख लेते थे तथा शेष राशि मॉडलों को दे देते थे, जिन्हें दंपती ने सोशल मीडिया मंच पर विज्ञापन देकर भर्ती किया था।

इसे भी पढ़ें: पुष्पा 2 एक्ट्रेस के प्यार में पड़े Kartik! शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड