अपडेटेड 22 March 2024 at 16:10 IST

'सिसोदिया, जैन और केजरीवाल की राजनीति का अंत तो तिहाड़ में ही होना था...'- कपिल मिश्रा

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कपिल मिश्रा ने रिएक्ट किया है। आम आदमी पार्टी के तीन कद्दावरों का जिक्र कर इसे सत्य की जीत करार दिया है।

Follow : Google News Icon  
kapil mishra, arvind kejriwal
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा | Image: Facebook

Kapil Mishra On Kejriwal: भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पहले जज्बात एक्स पर जाहिर किए फिर मीडिया से रूबरू हो बोले ऐसा होना ही था।

मिश्रा अकेले नहीं हैं बल्कि उनके अलावा और भी कई राजनीतिक हस्तियां हैं जिन्होंने केजरीवाल के अरेस्ट को सही करार दिया है।

तिहाड़ में राजनीति का अंत

एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद कपिल मिश्रा (उपाध्यक्ष भाजपा दिल्ली) ने कहा, "ये गिरफ्तारी सुनिश्चित थी।...6 साल का दिल्ली का संघर्ष अब न्याय की ओर जा रहा है, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल तीनों की राजनीति का अंत तिहाड़ जेल में ही होना था।.."

एक्स पर लिखा- तमाशे से मुक्ति

इससे पहले मिश्रा ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए तंज कसा। लिखा-  आज दिल्ली वालों के लिए ख़ुशी का दिन  सड़कों पर अनजाने लोग भी एक दूसरे को बधाई दे रहें हैं... देखकर मुस्कुरा रहें है...दिल्ली को भ्रष्टाचार , झूठ और तमाशे से मुक्ति मिलेगी ...इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सभी कार्यकर्ताओं  को भी बधाई जिनके साथ धोखा किया गया। आम आदमी पार्टी अब चोर मचाये शोर को चरितार्थ कर रही हैं।

Advertisement

केजरीवाल हुए गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गुरुवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया। दिल्ली हाईकोर्ट के आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को एजेंसी की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इनकार करने के बाद गिरफ्तारी सीएम आवास से की गई। 

ये भी पढ़ें- ED गिरफ्त में केजरीवाल, क्या बने रहेंगे पद पर या देना पड़ेगा इस्तीफा? अब तक कौन-कौन CM हुआ गिरफ्तार!

Advertisement

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 22 March 2024 at 09:16 IST