अपडेटेड 22 March 2024 at 09:56 IST
ED ने आजतक कोई सबूत पेश नहीं किए, ये सब बीजेपी की साजिश; केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोलीं आतिशी
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें भाजपा पर तमाम आरोप लगाए और केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर स

AAP PC Breaking: दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मीडिया से रूबरू हुईं और उन्होंने एक बार फिर आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी पर रोष जाहिर किया। उन्होंने चुनाव की घोषणा होने के बाद अरेस्ट करने की नीति पर सवाल खड़े किए। दावा किया कि ED ने आजतक कोई सबूत पेश नहीं किए, ये सब बीजेपी की साजिश है।
'चुनावों की घोषणा के बाद गिरफ्तारी क्यों?'
आतिशी ने कहा- केजरीवाल एक विचार का नाम है... आज तक ईडी ने इस मामले में कोई सबूत पेश नहीं किया है। केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है, उन्हें सिक्योरिटी मिलनी चाहिए...ईडी ने बीजेपी के डर से ये कार्रवाई की है। केजरीवाल की लड़ाई लोकतंत्र बचाने की है... हमें केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता है। वह आज ईडी की जेल में बंद हैं। ईडी के दफ्तर कौन जा रहा है, क्या लेकर जा रहा है? हमें नहीं पता... अगर कोई अनहोनी होती है तो कौन जिम्मेदार होगा? ये आम आदमी पार्टी और देश के लिए चिंता की बात है। ये देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि चुनाव की घोषणा के बाद छह में से एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार किया गया है। हम पूछना चाहते हैं कि आखिर चुनाव घोषणा होते ही केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया गया?
BJP विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रही: आतिशी
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा- बीजेपी दरअसल विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। ये लोकसभा चुनाव में सेंध लगाने का प्रयास है। हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया, कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज किए गए और अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया... सिटिंग मुख्यमंत्री को ईडी की हिरासत में सुरक्षा देने की जरूरत है। इस बारे में केंद्र सरकार हमें बताएं... सुप्रीम कोर्ट ने कई बार कहा है कि वह लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे। हमें लगता है कि सुप्रीम कोर्ट भी ऐसा ही करेगा।
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 22 March 2024 at 09:28 IST