अपडेटेड 1 February 2024 at 11:52 IST
हमने भ्रष्टाचार का खात्मा किया, ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर मिले; बजट भाषण में बोलीं सीतारमण
संसद में अपने संबोधन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हर घर जल, सभी के बिजली, गैस, वित्तीय सेवाएं और बैंक अकाउंट खोलने के लिए काम किया है।
- भारत
- 2 min read

Interim Budget 2024-25: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) संसद में अंतरिम बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में तीन-महीने तक खर्च होने वाली राशि का लेखा-जोखा है। पूर्ण बजट आम चुनाव के बाद आएगा।
संसद में अपने संबोधन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हर घर जल, सभी के बिजली, गैस, वित्तीय सेवाएं और बैंक अकाउंट खोलने के लिए काम किया है। खाद्यान्न की चिंताओं को दूर किया है। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ी है। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। हम लोगों को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। हमने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को खत्म किया है।
उन्होंने कहा, ' देश की जनता भविष्य की तरफ देख रही है। वो आशान्वित हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं। जब पीएम मोदी ने 2014 में काम शुरू किया तब बहुत ज्यादा चुनौतियां थीं। जनता के हित में काम शुरू किए हैं। जनता को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर दिए हैं। देश में नया उद्देश्य और उम्मीद जगी है। जनता ने हमें दूसरी बार सरकार में चुना। हमने व्यापक विकास की बात की सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से आगे बढ़े।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 1 February 2024 at 11:27 IST