अपडेटेड 8 April 2022 at 19:58 IST
Ruchi Soya FPO शेयरों की हुई लिस्टिंग; पहले दिन ही 44.41% की तेजी
Ruchi Soya Share Price: पतंजलि के रुचि सोया के FPO के शेयर आज लिस्ट हो गए हैं। लिस्टिंग के पहले दिन ही इशू प्राइस 650 से 44.41% की तेजी दिखाकर 938.70 तक जा पहुंचा है।
- भारत
- 2 min read

Ruchi Soya Price: पतंजलि प्रमोटेड ब्रांड रुचि सोया के FPO के शेयर आज लिस्ट हो गए हैं। रुचि सोया शेयर लिस्टिंग के पहले दिन ही इशू प्राइस 650 से 44.41% की तेजी दिखाकर 938.70 तक जा पहुंचा। रुचि सोया के नए शेयरों की लिस्टिंग के लिए बाबा रामदेव आज दलाल स्ट्रीट पर स्थित BSE के ऑफिस पहुंचे थे। बाबा रामदेव के साथ सहयोगी स्वामी बालकृष्ण भी उपस्थित रहे। बाबा रामदेव ने BSE दफ्तर में घंटी बजाकर रुचि सोया के शेयरों की लिस्टिंग की शुरुआत की है।
पहले ही दिन अब रुचि सोया कर्जमुक्त कंपनी बन गई है। स्वामी रामदेव ने रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन आचार्य बालकृष्ण, प्रबंध निदेशक राम भरत और सीईओ संजीव अस्थाना के साथ जाकर पहले ही दिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में सभी पांचों बैंकों (SBI, PNB, Union Bank, Syndicate Bank, Allahabad Bank) के कंसोर्टियम का 2925 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया। 31 मार्च तक समस्त देय कर्ज के इस भुगतान से रुचि सोया पर कर्ज जीरो हो गया है।
आज 08 अप्रैल 2022 की ऐतिहासिक तारीख में रुचि सोया का नाम दर्ज हो गया है। रुचि सोया के FPO की बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज में लिस्टिंग हुई। 147 साल के इतिहास में पहली बार एक संन्यासी स्वामी रामदेव ने घंटा बजाकर लिस्टिंग का श्रीगणेश किया। लिस्टिंग पर निवेशकों और कारोबारियों का अभूतपूर्व उत्साह और विश्वास दिखा। आज दिन में कुल 4 करोड़ 3 लाख 71 हजार 9 सौ 23 (4,03,71,923) शेयर्स का कारोबार हुआ है। इससे पहले कल 7 अप्रैल को बंद भाव रुपये 817.75 के मुकाबले आज ओपनिंग रुपये 855 पर हुई। फिर 14.79% की तेजी के साथ उच्चतम भाव 938.70 तक जाकर मार्केट क्लोजिंग 923.45 के भाव पर हुई। FPO के इशू प्राइस 650 के मुकाबले 44.41% की उच्चतम तेजी ने लोगों को चौंका दिया है।
Advertisement
Published By : Digital Desk
पब्लिश्ड 8 April 2022 at 19:58 IST