अपडेटेड 13 February 2024 at 23:27 IST
PM मोदी का टारगेट- 2047 तक बनेंगे विकसित भारत, RBI के पूर्व गवर्नर ने बताया उपाए
RBI के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन ने कहा- 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए प्रति व्यक्ति आय 5 गुना करनी होगी।
- भारत
- 2 min read

Developed India : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 तक भारत को विकसित देश बनाना चाहते हैं। पीएम मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में Ahlan Modi कार्यक्रम में भी विकसित राष्ट्र का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज हर भारतीय का उद्देश्य भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का रास्ता बताया है।
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन ने मंगलवार बताया कि अगर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है, तो 13,000 अमेरिकी डॉलर की प्रति व्यक्ति आय के साथ विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सालाना सात से आठ प्रतिशत की वृद्धि दर जरूरी है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व चेयरमैन ने यह भी कहा कि असमानता या गरीबी को कम करने के लिए नवाचार एकमात्र समाधान नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि तेज वृद्धि के अलावा, देश को नकदी और न्यूनतम आय जैसी सब्सिडी के रूप में सामाजिक सुरक्षा जाल की भी जरूरत हो सकती है।
'प्रति व्यक्ति आय करनी होगी 5 गुना'
रंगराजन ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'मेरे हिसाब से 7-8 प्रतिशत के बीच की वास्तविक वृद्धि इसे विकसित अर्थव्यवस्था के करीब ले जाएगी। विकसित अर्थव्यवस्था की परिभाषा के अनुसार प्रति व्यक्ति आय 13,000 अमेरिकी डॉलर या उससे अधिक है। भारत की प्रति व्यक्ति आय इस वक्त 2700 अमेरिकी डॉलर है। इसका मतलब है कि प्रति व्यक्ति आय बढ़ाकर पांच गुनी करनी होगी।'
कैसे बनेगा विकसित राष्ट्र?
उन्होंने कहा कि अगर विनिमय दर को निचले स्तर पर रखा जाए या कीमतें बढ़े तो आय में वृद्धि होगी और भारत एक विकसित राष्ट्र बन सकता है। रंगराजन ने कहा कि इसलिए भारतीय अर्थव्यवस्था की डॉलर के मूल्य में गणना वास्तविक वृद्धि, मुद्रास्फीति के स्तर और विनिमय दर पर निर्भर करती है।
Advertisement
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के पूर्व महानिदेशक रघुनाथ अनंत माशेलकर ने मंगलवार को आईसीएफएआई के 13वें स्थापना दिवस पर व्याख्यान दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति रंगराजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़कर समारोह की अध्यक्षता की। रंगराजन ने अपने भाषण में कहा कि प्रौद्योगिकी से आर्थिक वृद्धि को गति मिली है। अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि पिछली डेढ़ शताब्दियों या उससे अधिक समय में विकसित देशों ने जो वृद्धि दर्ज की है, उसका आधार प्रौद्योगिकी के कारण संभव हो सका।
(भाषा इनपुट के साथ रिपब्लिक भारत डेस्क)
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 13 February 2024 at 23:27 IST