अपडेटेड 1 February 2024 at 11:17 IST

Budget 2024 : अंतरिम बजट और आम बजट में क्या है अंतर, कब-कब किया जाता है पेश?

Interim Budget 2024: आम बजट और अंतरिम बजट दोनों अलग-अलग होते हैं। यदि किसी सरकार के पास पूर्ण बजट पेश करने का समय नहीं है हों तो अंतरिम बजट पेश किया जाता है।

Follow : Google News Icon  
nirmala sitharaman budget
निर्मला सीतारमण | Image: FIle Photo/PTI

Interim Budget and Union Budget: एक फरवरी 2024 यानी आज देश का बजट पेश होने जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 का ये अंतरिम बजट है, जिसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। पारंपरिक हलवा सेरेमनी पहले ही हो चुकी है। इस रस्म में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परंपरा के तौर पर हलवा बांटा। पारंपरिक हलवा सेरेमनी को बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने का आखिरी चरण माना जाता है।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का इस बार छठा बजट और पहला अंतरिम बजट होगा। वो पांच पूर्ण यानी आम बजट पेश कर चुकी हैं। छठी बार में वो अंतरिम बजट पेश करेंगी। आम बजट और अंतरिम बजट दोनों अलग-अलग होते हैं।

अंतरिम बजट क्या है?

यदि किसी सरकार के पास पूर्ण बजट पेश करने का समय नहीं है, या जब आम चुनाव नजदीक हों तो अंतरिम बजट पेश किया जाता है। सरल शब्दों में कहें तो अंतरिम बजट एक कामचलाऊ व्यवस्था है, जो सरकार को नई सरकार के कार्यभार संभालने तक देश की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने की अनुमति देता है।

अपने कार्यकाल के आखिरी पड़ाव पर पहुंची सरकार आने वाले तीन से चार महीनों के लिए अंतरिम बजट पेश करती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: लगातार छठी बार बजट पेश कर सीतारमण बनाएंगी रिकॉर्ड, इनके नाम है सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड

आम तौर पर अंतरिम बजट में प्रमुख नीतिगत घोषणाएं नहीं होती हैं, लेकिन सरकार पर ऐसे कदम उठाने से कोई नहीं रोक नहीं है जो अर्थव्यवस्था के सामने आने वाले मुद्दों से निपटने के लिए जरूरी हैं। अंतरिम बजट में उसके व्यय का अनुमान, राजकोषीय घाटा और वित्तीय प्रदर्शन, राजस्व और आगामी वित्तीय वर्ष के अनुमान शामिल होते हैं।

Advertisement

चुनाव आयोग की आचार संहिता के मुताबिक, सत्तारूढ़ सरकार अंतरिम बजट में कोई बड़ी योजना शामिल नहीं कर सकती, क्योंकि इससे मतदाता प्रभावित हो सकते हैं। सत्ता में मौजूद सरकार अंतरिम बजट के साथ आर्थिक सर्वेक्षण भी नहीं दे सकती।

आम यानी पूर्ण बजट क्या होता है?

आम बजट को पूरे वित्तीय वर्ष के लिए पेश दिया जाता है। इसमें पूरा वित्तीय वर्ष कवर रहता है और राजस्व, खर्चों, कर व्यवस्था, नीतिगत पहल जैसे खर्चों को जगह दी जाती है। आम बजट में सरकार के खर्च और कमाई का पूरा लेखा-जोखा रहता है।

संविधान का अनुच्छेद 112 कहता है कि सरकार को हर वित्त वर्ष के लिए वित्तीय ब्योरा देना होता है, जिसमें सरकार अपनी राजस्व आय और खर्चों के अनुमान को बताती है।

यह भी पढ़ें: Budget 2024: क्या है इकोनॉमिक सर्वे ऑफ इंडिया, बजट से एक दिन पहले क्यों किया जाता है पेश?

फिलहाल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करेगी। नई सरकार जून के आसपास बनने की संभावना है। ऐसे में नई सरकार जुलाई में 2024-25 के लिए पूर्ण बजट लेकर आएगी।

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 27 January 2024 at 17:52 IST