भारत 2047 तक 30 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा: धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत वर्तमान में पांचवें स्थान पर है और अगले तीन वर्षों में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Union education minister Dharmendra Pradhan
Union education minister Dharmendra Pradhan | Image: PTI

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत 2047 तक 30 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। प्रधान ने शनिवार को यहां ‘एक्सएलआरआई-स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के साल भर जारी रहने वाले प्लेटिनम जुबली समारोह के समापन समारोह में कहा कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत वर्तमान में पांचवें स्थान पर है और अगले तीन वर्षों में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘75 वर्ष पहले जब एक्सएलआरआई अस्तित्व में आया था, तब दुनिया आर्थिक मोर्चे पर भारत को जानती तक नहीं थी लेकिन आज हम तीन लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।’’ प्रधान ने कहा, ‘‘हम अगले तीन वर्षों में पांच लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। हमारी अर्थव्यवस्था 2047 तक 30 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर तक बढ़ जाएगी।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘हमें धन और रोजगार सृजनकर्ता बनना होगा। हमारे पास लाखों रोजगार सृजन की क्षमता है। दुनिया डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के लिए भारत की ओर देख रही है। दुनिया में 46 प्रतिशत डिजिटल लेनदेन हमारे देश में होते हैं। हम सेवा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गए हैं।’’ केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य धन और रोजगार सृजन करना है।

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड