अपडेटेड 17 April 2023 at 16:27 IST
Ease of Doing Business में भारत ने फिर लगाई छलांग, टॉप 10 में हुई एंट्री
EIU के सर्वे में 17 देशों को शामिल किया गया। भारत ने 6 पायदानों को पार किया है।
- भारत
- 2 min read

Ease of Doing Business में भारत ने एक बार फिर से छलांग लगाई है। Economist Intelligence Unit ने एक रिपोर्ट जारी किया है। इसके अनुसार भारत में इज ऑफ डूइंग बिजनेस का रास्ता और भी आसान होता जा रहा है। EIU के सर्वे में 17 देशों को शामिल किया गया। भारत ने 6 पायदानों को पार किया है। इससे पहले 2018-22 इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत 14वें स्थान पर था। भारत ने इस बार टॉप 10 में एंट्री मार ली है।
2023-27 के EIU सर्वे के अनुसार बिजनेस की दुनिया में भारत 10वें स्थान पर है। भारत को 10वें स्थान पर लाने में फॉरेन ट्रेड, एक्चेंज कंट्रोल, इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी तत्परता का सहयोग रहा है। इसमें बारत के बड़े और बढ़ते घरेलू बाजार से भी मदद मिलती है।
अमेरिका और चीन के बीच तनाव से मिला लाभ
अमेरिका और चीन के बीच जिस तरह की परिस्थिति है वो पूरी दुनिया के सामने है। हालांकि इसका फायदा भी भारत को खूब हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, “पिछले एक दशक में, ग्लोबल मैनुफैक्चरिंग सप्लाई को बुरे दौर से गुजरना पड़ा है। अमेरिका और चीन के बीच तनाव, ई-कॉमर्स को तेजी से अपनाने, कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध ने इसपर असर डाला है। कई बाजारों में उत्पादन के निर्माण के उद्देश्य से "चाइना प्लस वन" रणनीतियों को लागू कर रही हैं या उन पर विचार कर रही हैं।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 17 April 2023 at 16:21 IST