अपडेटेड 1 February 2024 at 10:02 IST

GST Collection: बजट से पहले सरकार की तगड़ी कमाई, एक महीने में 1.72 लाख करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन

GST Collection: बजट से एक दिन पहले ही केंद्र सरकार को बड़ी खुशखबरी मिली है।

Follow : Google News Icon  
GST Collection
GST Collection | Image: Getty Images/iStock Photo

GST Collection: बजट से एक दिन पहले ही केंद्र सरकार को बड़ी खुशखबरी मिली है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जनवरी में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का कलेक्शन सालाना आधार पर 10.4 प्रतिशत बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। यह किसी महीने में अब तक का दूसरा बड़ा कलेक्शन है। चालू वित्त वर्ष यानी 2023-24 में तीन महीने ऐसे रहे, जब कलेक्शन 1.70 लाख करोड़ रुपये या उससे अधिक रहा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी कलेक्‍शन में बढ़ोतरी का स्वागत किया है। उन्‍होंने कहा कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत है। सरकार जीएसटी व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सबसे अधिक कलेक्शन

अप्रैल 2023 में अब तक का सबसे अधिक मासिक जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। जनवरी में 39,476 करोड़ रुपये का एसजीएसटी, 89,989 करोड़ रुपये का आईजीएसटी और 10,701 करोड़ रुपये का सेस कलेक्ट हुआ है। बजट से पहले आए ये आंकड़े सरकार के मनोबल में वृद्धि कर सकते हैं।

Advertisement

जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी की यह सूचना ऐसे समय में आई है जब हाल ही में सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें भी आई थीं कि जीएसटी अधिकारी टैक्स चोरी के मामलों को जांचने मे कोताही बरत रहे हैं और इससे सरकार को घाटा हो रहा है।

इन वजहों से बढ़ रहा कलेक्शन

Advertisement

सरकार जीएसटी सिस्टम को लगातार बेहतर बना रही है। इसके साथ ही इकोनॉमी में आती मजबूती, त्योहारी सीजन में ज्यादा खर्च और जीएसटी में सरकार की ओर से किए गए सुधार कलेक्शन बढ़ने के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं।

बहुत महत्वपूर्ण है जीएसटी कलेक्‍शन

जीएसटी कलेक्शन सरकार के लिए रेवेन्यू का एक बड़ा स्रोत है। जीएसटी से मिले पैसों का इस्‍तेमाल सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं में किया जाता है। यह इकोनॉमी की मजबूती का संकेत होता है। जीएसटी कलेक्शन बढ़ने से पता चलता है कि लोग ज्यादा खर्च कर रहे हैं। इससे अर्थव्यवस्था में तेजी आती है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 1 February 2024 at 08:47 IST