अपडेटेड 30 January 2024 at 13:38 IST

इस शख्स ने पेश किया है देश के लिए सबसे ज्यादा बजट, दो बार तो जन्मदिन वाला दिन भी शामिल

Morar Ji Desai ने देश के लिए सबसे ज्यादा 10 बार बजट पेश किया था जिसमें से 2 दिन ऐसे भी रहे हैं कि जब उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन भी देश का बजट पेश किया था।

Follow : Google News Icon  
Morar Ji desai with Indira Gandhi
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ मोरार जी देसाई | Image: Shutterstock

बुधवार (31 जनवरी) से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है और इसके अगले ही दिन यानि कि एक फरवरी को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी। आपको बता दें कि इसके साथ ही निर्मला सीतामरण लगातार 6 बार बजट पेश करने के मोरार जी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी। अब तक देश में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई के नाम दर्ज है।

दरअसल मोरारजी देसाई ने अपने सियासी करियर के दौरान कुल 10 बार बजट पेश किया था। इसमें से 6 बार उन्होंने लगातार बजट पेश किया था इसी कीर्तिमान की निर्मला सीतारमण एक फरवरी को बराबरी करेंगी। मोरार जी देसाई ने देश के लिए सबसे ज्यादा बार 10 बार बजट पेश किया था जिसमें से दो दिन ऐसे भी रहे हैं कि जब उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन भी देश का बजट पेश किया था।

दो बार अपने जन्मदिन पर पेश किया बजट

केंद्र सरकार के लिए मोरारजी देसाई ने कुल 10 बार बजट पेश किया जिसमें 8 बार पूर्ण कालिक बजट था और 2 बार अंतरिम बजट पेश किया था। साल 1964 और 1968 में दो मौके ऐसे भी आए थे जब उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन ही संसद में देश के लिए आम बजट पेश किया था। देसाई पहली बार मार्च 1958 से लेकर 1963 तक वित्त मंत्री बने रहे उसके बाद मार्च 1967 से लेकर जुलाई 1969 तक वित्त मंत्रालय का पदभार संभाला।

देसाई के बाद चिदंबरम सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाले मंत्री

मोरार जी देसाई ने देश के चौथे प्रधानमंत्री की गद्दी पर बैठने से पहले वित्त मंत्री रहते हुए देश के लिए 10 बार बजट पेश किया था। उनके बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बजट पेश करने की बात करें तो कांग्रेस के पूर्व गृह मंत्री और वित्त मंत्री पी चिदंबरम का नाम आता है। चिदंबरम ने चार बार वित्त मंत्री पद का दायित्व निभाते हुए कुल 8 बार बजट पेश किया है।

Advertisement

29 फरवरी है मोरार जी देसाई का जन्मदिन

पूरी तरह से गैर कांग्रेस सरकार बनाने वाले देश के पहले पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्म गुजरात के वलसाड जिले में 29 फरवरी 1896 में हुआ था। मोरार जी देसाई देश में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार में देश के चौथे प्रधानमंत्री बने थे। वो 24 मार्च 1977 से लेकर 28 जुलाई 1979 तक देश के प्रधानमंत्री के पद पर बने रहे थे।

यह भी पढ़ेंः बजट सत्र 2024 से पहले सर्वदलीय बैठक

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 30 January 2024 at 11:08 IST