BREAKING: सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से फिर कांपा भारत, रिक्टर स्केल पर इतनी दर्ज हुई तीव्रता

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में आज सुबह 7.26 बजे में भूकंप आया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Earthquake in India
Earthquake in India | Image: ANI

Earthquake in India:  भारत में एक बार फिर धरती भूकंप के झटकों से डोल उठी है। मंगलवार सुबह-सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर बंगाल की खाड़ी में भूकंप आया। रिक्टर स्कैल पर भूंकप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में आज सुबह 7.26 बजे 4.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। 35 किलोमीटर गहराई में आए इस झटके से किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

बंगाल की खाड़ी में भूकंप

भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में समुद्र तल से 35 किलोमीटर गहराई में था। इसके झटके पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ इलाकों में हल्के-फुल्के महसूस किए गए। अभी तक जान-माल के नुकसान या किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। 

चक्रवाती तूफान दित्वा से तबाही

हाल के दिनों में इस क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियां लगातार बढ़ी हैं। बीते 21 नवंबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई थी। यह झटका रात 02:41 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। बंगाल की खाड़ी में  भूकंप के झटके ऐसे समय में आया है जब चक्रवाती तूफान दित्वा का खौफ लोगों के बीच बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान दित्वा श्रीलंका में कहर बरपाने के बाद अब दक्षिण भारत के राज्यों में तबाही मचा रहा है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में 'दित्वा' ने मचाई तबाही तो भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, PM मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड