BREAKING: गुजरात में भूकंप के झटके, 3 मिनट में दो बार कांपी धरती तो घरों से बाहर निकले लोग, इतनी रही तीव्रता

Earthquake In Gujarat: गुजरात में गुरुवार दोपहर तीन मिनट के अंदर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.6 और 3.2 मापी गई। लगातार झटकके से लोग आनन-फानन में घरों से बाहर भागे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Earthquake in gujarat kutc
गुजरात में भूकंप के झटके, 3 मिनट में दो बार कांपी धरती | Image: Social Media

Earthquake In Gujarat: गुजरात के कच्छ जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 3 मिनट के अंदर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। कच्छ जिले में पहला भूकंप दोपहर 2:20 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। इसके बाद दूसरा झटका 2:23 बजे आया जिसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। 

इलाके में दहशत का माहौल

पहले भूकंप की रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। केंद्र खावड़ा से 32 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था। वहीं, दूसरे भूकंप का केंद्र धोलावीरा से 32 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर में था। लगातार तीन मिनट के अंदर दो भूकंप के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोग आनन-फानन में घरों से बाहर भागने लगे। 

जान-माल का नुकसान?

शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, गुजरात के कच्छ जिले को भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इस जिले के आसपास समय-समय पर पीछे कई भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड