BREAKING: इस राज्य में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, अफरा-तफरी के बाद लोग घरों से निकले, इतनी रही तीव्रता

Earthquake news: बुधवार (22 अप्रैल) को गुजरात में भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप गई। इस दौरान दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। गुजरात के कई जिलों में लोगों ने झटके महसूस किए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Earthquake In Gujarat
इस राज्य में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, कितनी रही तीव्रता | Image: Social Media

Earthquake News: बुधवार (22 अप्रैल) को गुजरात में भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप गई। गुजरात के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज झटके की वजह से कई लोग आनन-फानन में अपने घरों से बाहर भगाने लगे। 

कहां था भूकंप का केंद्र?

शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके शाम 4:35 बजे आया, जिसका केंद्र बिंदु गुजरात के आनंद से करीब 36 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। 

लोगों को महसूस हुए झटके

भूकंप से आनंद समेत आसपास के कई इलाकों में लोगों ने झटके महसूस किए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड