LIVE UPDATES/ 20 फरवरी को दिल्ली को मिलेगा नया CM, शपथ ग्रहण के जरिए NDA का शक्ति प्रदर्शन
India News Live: दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ी खबर आई है। 20 फरवरी को दिल्ली की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है। 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान पर तैयारियां की जा रही है। इससे पहले 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक की संभावना है।
- भारत
- 18 min read

India News Live: दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर संस्पेंस बना हुआ है। मगर इस बीच नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। 20 फरवरी को दिल्ली की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर रामलीला मैदान में तैयारियां शुरू हो गई है। इससे पहले 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक की संभावना है। जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।
CM मोहन यादव ने सियापिया मिलन समारोह में हिस्सा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कराह आश्रम पहुंचे और सियापिया मिलन समारोह में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा,"पटिया वाले महाराज और इस धाम पर जो आनंद आया है। ऐसा लगा, गौ माता की सेवा का अद्भूत धाम है, एक तरह से जीते-जीते आंखों में स्वर्ग दिखाई दे रहा है। यहां आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। यहां कुंभ की तरह जनता बड़ी भारी संख्या में आई है। 33 करोड़ाें देवी देवताओं का वास अगर किसी प्राणी में है तो वह गौ माता में है...मैं परमात्मा से कामना करता हूं कि ये आस्था और श्रद्धा का धाम हमेशा जगमगाता रहे।
कुंभ के बाद अयोध्या में उमड़ा जनसैलाब
महाकुंभ 2025 के बीच श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह (अयोध्या) ने कहा, "श्रद्धालुओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कुंभ से लोग अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम और हनुमान जी के दर्शन करने के लिए यहां आ रहे हैं। लाखों की संख्या में लोग यहां सुबह से आ रहे हैं और दर्शन और स्नान करते हैं। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से संपूर्ण अयोध्या धाम को 6 जोन और 11 सेक्टर में विभाजित किया गया है और पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है...श्रद्धालुओं के लिए रो बनाया गया है एक तरफ आने का और एक तरफ जाने का मार्ग बनाकर उन्हें दर्शन कराया जा रहा है.."
Advertisement
नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा
केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह कल जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की उपस्थिति में जम्मू-कश्मीर में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
एस जयशंकर ने कतर के अमीर से की मुलाकात
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी 17-18 फरवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।
Advertisement
PM मोदी ने कतर के अमीर का किया स्वागत
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी दिल्ली पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी 17-18 फरवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान वे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
दिल्ली भाजपा कार्यालय में बढ़ी हलचल
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी नेता तरुण चुघ दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह और विधायक दल की बैठक की तैयारियों पर चर्चा की।
कुंभ में धन का दुरुपयोग हुआ - शिवपाल सिंह यादव
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने महाकुंभ 2025 पर कहा, "कुंभ नया नहीं है, यह तो हजारों सालों से चल रहा है। इस बार यहां अव्यवस्था बहुत रही है और धन का दुरुपयोग भी हुआ है। बजट ठीक से खर्च नहीं हुआ।"
अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों की वापसी पर क्या बोले दीपेंद्र सिंह हुड्डा
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजे जाने पर कहा, "यह हरियाणा में भाजपा सरकार की विफलता का सबूत है। बेरोजगारी और अपराध जैसी परिस्थितियों में हरियाणा की भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में ढ़केलने का काम किया है... इस सरकार की असंवेदनशीलता दिखाई दे रही है। इस सबकी जिम्मेदारी सरकार की है।
मनसुख मंडाविया ने संगम में लगाई डुबकी
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में हिस्सा लिया। महाकुंभ में शामिल होने पर मंडाविया ने कहा महाकुंभ में स्नान करना ये भारत वर्ष के लोगों और अपने स्वयं के लिए एक आस्था का केंद्र होता है। ये कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं है आस्था का विषय है महाकुंभ पर जिसे जो कहना है वह कहे लेकिन यह सब ईश्वर की कृपा से हो रहा है।
महाकुंभ मेला क्षेत्र सेक्टर 8 में लगी आग
महाकुंभ मेला क्षेत्र सेक्टर 8 में लगी आग पर प्रशांत सिंह राणा (सीएफओ) ने कहा, लगभग 3 बजे हमें टेंट में आग लगने की सूचना मिली। जिसके तुरंत बाद हमारी गाड़िया यहां पहुंची और हमने आग पर काबू पा लिया है। खाली टेंट था, कोई जनहानि नहीं हुई है। आगे की जांच चल रही है।
रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू
20 फरवरी को दिल्ली की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान पर तैयारियां की जा रही है।
दिल्ली में यमुना नदी की सफाई जारी
दिल्ली में वजीराबाद से लेकर ओखला तक दिल्ली में यमुना नदी की सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को भी मशीनों के जरिए यमुना नदी की सफाई की गई है। ITO पर यमुना सफाई की प्रक्रिया चल रही है।
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भीड़ पर निगरानी रखी जा रही है
उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम पर RPF इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने कहा, "हमारे पास पर्याप्त मात्रा में बल सदस्य हैं। हम क्षमता से अधिक भीड़ को प्लेटफॉर्म पर आने ही नहीं दिया जा रहा है... नियमित रूप से ट्रेनें चल रही हैं। अधिक यात्री प्लेटफॉर्म पर मौजूद होने पर प्लेटफॉर्म को खाली करवाया जा रहा है। हमारे पास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध हैं। यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ पर निगरानी रखी जा रही है... हम किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार हैं।
हम 2-3 दिन में सीएम के नाम पर फैसला कर लेंगे-मनोज तिवारी
दिल्ली सीएम की घोषणा न करने के सवाल पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "AAP की ये सब बैचेनी है, बहुत जल्द ही हम 2-3 दिन में ही दिल्ली को सब सूचना मिल जाएगी। भाजपा ऐसा कार्य करेगी और हमारा सीएम इतना अच्छा होगा कि दिल्ली को हम 5 साल में लगभग सभी समस्याओं से दूर कर देंगे।"
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रबंधन के तरीकों में बदलाव-
उत्तर रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, "इस महाकुंभ में अत्यधिक संख्या में स्नानार्थी आ रहे हैं... यह जो घटना हुई है, हमें इसका बहुत दुख है... हमें अपने यात्रियों की अच्छी तरह सेवा करनी है। इस दुखद हादसे के बाद हमने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रबंधन के तरीकों में थोड़ा बदवाल किया है... हमारे वाणिज्यिक और RPF के कर्मचारियों को बेहतर तरीके से तैनात किया जा रहा है और बेहतर तरीके से काम करने का प्रयास किया जा रहा है।
संगम में डुबकी लगाएंगे सपा नेता धर्मेंद्र यादव
समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव ने महाकुंभ में शामिल होने त्रिवेणी संगम पहुंचे। उन्होंने कहा, "हम हर बार स्नान करने आए हैं.। 2001 में जब महाकुंभ का आयोजन हुआ था तब से अब तक जितने भी कुंभ हुए हैं सभी में मुझे दर्शन करने का सौभाग्य मिला और आज फिर मुझे स्नान करने का सौभाग्य मिला है।"
गौरव गोगोई ने आरोपों पर दी सफाई
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा अपनी पत्नी पर लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "कल संवाद के दौरान असम के सभी लोगों ने मुख्यमंत्री के चेहरे को देखा। देख कर ही पता चल गया कि मुख्यमंत्री के मन में कोई चिंता है जो होना स्वाभाविक है क्योंकि मुख्यमंत्री डरे हुए हैं। डर के कारण वे हर दिन अपनी स्थिति को हर दिन बदलते रहते हैं। हमारी(कांग्रेस) स्थिति स्पष्ट है कि अगर उन्हें कोई जांच करनी है तो करें। आज से 12 महीने बाद होने वाले निर्वाचन चुनाव उनके डर का कारण है। वह अपने भविष्य के लिए डरे हुए हैं जब भविष्य में असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 10 साल तक असम के लोगों ने राज्य सरकार से सवाल किए लेकिन उन्होंने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। इन 12 महीनों में कांग्रेस एकजुट होकर लोगों के बीच जाएगी और उनके मुद्दे उठाएगी। अंत में असम की जनता की जीत होगी।"
सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर सुंधाशु त्रिवेदी का बयान
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी के चीन के साथ हुए करार का इजहार सैम पित्रोदा ने दिन दहाड़े कर दिया है। गंभीर बात ये है कि जिस प्रकार की बात सैम पित्रोदा ने कही है वह भारत की अस्मिता, कूटनीति और संप्रभुता पर बहुत गहरा आघात है। इसी प्रकार के कई बयान राहुल गांधी भी विदेश में दे चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने विदेश दौरे पर कहा कि चीन ने बेरोजगारी की समस्या को बहुत अच्छे से दूर किया है। गलवान में हमारे 20 सैनिक शहीद हो गए और उसके बाद आपके नेता इस प्रकार की भाषा बोलता हैं तो यह निंदनीय है।"
भूकंप को लेकर चिंता करने या घबराने की जरूरत नहीं- डॉ. जितेंद्र सिंह
पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "सुबह-सुबह करीब 5.36 बजे दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप केंद्र करीब 5 किलोमीटर की गहराई पर था। किसी तरह के नुकसान की संभावना कम है। हमारे अधिकारी और IMD के हमारे विशेषज्ञ लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। मेरा अनुरोध है कि घबराएं नहीं, शांत रहें और हमेशा सुरक्षा सावधानियों को ध्यान में रखें जिनका पालन करना जरूरी है। फिलहाल चिंता करने या घबराने की कोई बात नहीं है..."
CM देवेंद्र फडणवीस ने की तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "यह तिरुपति बालाजी मंदिर देश के सबसे अच्छे प्रबंधित मंदिरों में से एक है...मैंने भगवान बालाजी के दर्शन किए।"
BJP के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं- आतिशी
दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, "दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित हुए 10 दिन बीत चुके हैं। दिल्ली की जनता को उम्मीद थी कि 9 तारीख को भाजपा अपना अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगी, 10 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह होगा और फिर तुरंत बाद दिल्ली की जनता का काम शुरू होगा। लेकिन दिल्ली की जनता इंतजार करती रही... आज दस दिन बीत जाने के बाद भी भाजपा मुख्यमंत्री पर निर्णय नहीं ले पाई है। आज दिल्ली के लोगों के सामने ये साबित हो गई है कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है, दिल्ली सरकार चलाने के लिए उनके पास एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसका चयन करके वे मुख्यमंत्री बना सकते हैं..."
यूपी के बजट सत्र पर केशव प्रसाद मौर्य का बयान
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "सभी सत्र महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन बजट सत्र सबसे महत्वपूर्ण होता है। समाज के सभी वर्ग के लोगों के जीवन में खुशहाली आए, हम ऐसा बजट पेश करने का प्रयास करेंगे। सदन का अधिकांश समय विषयों को लेकर चर्चा में लगे, न कि हंगामे की भेट चढ़े ऐसी हम अपेक्षा करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनने के सभी रास्ते तलाश रही है। चाहें राज्यों के चुनाव हों या प्रदेश में विधानसभाओं के उपचुनाव हों, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी चारों खाने चित हो रही है।"
तेजस्वी यादव के बयान पर क्या बोले विजय सिन्हा?
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "तेजस्वी यादव अपने पिता के नाम को छिपाना चाहते हैं। अपनी विरासत पर उन्हें(तेजस्वी यादव) शर्मिंदगी महसूस होती है लेकिन वे पश्चाताप नहीं करेंगे। लालू प्रसाद यादव ऐसे खलनायक हैं जिन्होंने बिहार को गाली बनाया। हर बिहारी अब गौरान्वित होगा। अब विकसित बिहार बनने जा रहा है।"
भूकंप पर डॉ. जितेंद्र सिंह का ट्वीट
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "आज सुबह लगभग 5:36 बजे दिल्ली और उसके आसपास महसूस किए गए भूकंप के झटकों के बाद अधिकारी कड़ी निगरानी रख रहे हैं और पेशेवर विशेषज्ञों के साथ-साथ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि शांत रहें और संभावित झटकों के लिए सुरक्षा सावधानी बरतें और तैयार रहें। इस बीच, विभाग अपने विभिन्न संचार चैनलों और सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से नियमित अपडेट साझा कर रहा है।"
बांग्लादेश में महसूस हुए भूकंप के झटके
दिल्ली, बिहार, ओडिशा और सिक्किम के बाद अब बांग्लादेश में भी भूकंप आया। सोमवार को सुबह 8:54 बजे बांग्लादेश में 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए।
'आफ्टरशॉक की तीव्रता 1.2 से कम होगी'
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. ओपी मिश्रा ने बताया कि सोमवार को दिल्ली एनसीआर में आए 4 तीव्रता के भूकंप को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद आफ्टरशॉक 1.2 तीव्रता से कम होगा, यह एक प्राकृतिक घटना है क्योंकि इससे क्षेत्र स्थिर होता है।
ओडिशा में 4.7 तीव्रता का आया भूकंप
दिल्ली और बिहार भूकंप के बाद आज सुबह करीब 8:15 बजे ओडिशा के पुरी जिले में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप में किसी तरह के नुकसान, चोट या मौत की खबर नहीं है।
'भूकंप का केंद्र धौला कुआं के पास था'
राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में 4.0 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों पर भूकंप विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. ओपी मिश्रा ने कहा, "भूकंप का केंद्र धौला कुआं के पास था जहां पर 2007 में भी 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। उस क्षेत्र में 1990 से भूकंप आ रहे हैं। वह भूकंपजन्य क्षेत्र है। सावधानियां लेना जरूरी हैं।"
ओडिशा-सिक्किम में भी आए भूकंप के झटके
दिल्ली-बिहार के बाद अब ओडिशा और सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
दिल्ली के बाद बिहार में भूकंप के झटके
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज सुबह 08:02 बजे बिहार के सिवान में रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया।
धौला कुआं के पास था भूकंप का केंद्र
एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि भूकंप का केंद्र धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख विशेष शिक्षा महाविद्यालय के पास था।
भूकंप और दहशत से जाग उठे लोग
उस समय के कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जब भूकंप के तेज झटकों से सुबह-सुबह लोग जाग उठे और अपने घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप पर पीएम मोदी का पोस्ट
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से शांत रहने की अपील की। भूकंप पर पीएम मोदी ने पोस्ट कर कहा, “दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं।”

इमरजेंसी के लिए 112 पर कॉल करें- दिल्ली पुलिस
भूकंप पर दिल्ली पुलिस ने पोस्ट कर कहा, "हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित होंगे, दिल्ली! किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 पर कॉल करें।"
भूकंप काफी डरावना था- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, "ये भूकंप काफी डरावना था! महादेव सबको सुरक्षित रखें!"
भूकंप पर आतिशी का पोस्ट
दिल्ली की कार्यवाहक सीएम आतिशी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में अभी एक ज़ोर का भूकंप आया। भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सब सुरक्षित होंगे।
'पूरी इमारत हिल रही थी'
दिल्ली और आसपास के इलाकों में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया | गाजियाबाद के एक निवासी ने कहा, "भूकंप बहुत तेज़ था। मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था। पूरी इमारत हिल रही थी..."
दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके
दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलोजी के अनुसार आज सुबह 5.36 बजे आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर 4.0 की तीव्रता मापी गई।