Eartquake: सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपा नेपाल, डर-सहमे घरों से लोग; जानें कितनी दर्ज हुई तीव्रता

नेपाल में गुरुवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगने के बाद डरे सहमे लोग घरों से बाहर निकल गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nepal Earthquake
Nepal Earthquake | Image: Canva

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में गुरुवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।  भूकंप के झटके लगने के बाद डरे सहमे लोग घरों से बाहर निकल गए। सुबह करीब 4.30 बजे रिक्टर स्केल पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। जिसकी गहराई जमीन से 73 किलोमीटर नीचे थी।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल में  27.671 उत्तरी आक्षांस और 87.987 पूर्वी देशांतर में जमीन से 73 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

भूकंप से नुकसान की खबर नहीं

राहत की बात रही कि फिलहाल भूकंप से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। मगर लोगों में भय का माहौल है। जिस समय भूकंप आया लोग गहरी नींद में सो रहे थे। झटके महसूस होने के बाद डर से लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए।

हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ी भूकंपीय गतिविधियां

इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नेपाल के हुम्ला जिले में पिछले शुक्रवार को सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर आया।  बता दें कि हाल के महीनों में तिब्बती पठार और आसपास के हिमालयी क्षेत्रों में भूकंपीय गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: GRAP 3 लागू होने पर भी दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेकाबू, क्लाउड सीडिंग कब?

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड