पहले मकान बनाने की पूरी प्रक्रिया गवर्नमेंट ड्रिवन होती थी, हमने इसको ओनर ड्रिवन बनाया- PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि पहले मकान बनाने की पूरी प्रक्रिया गवर्नमेंट ड्रिवन होती थी। कैसा मकान बनेगा, कौन-सा सामान लगेगा यह सरकार तय करती थी हमने इसे ओनर ड्रिवन बनाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Prime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi | Image: Republic

PM Modi in Republic Planery Summit 2025: रिपब्लिक प्लेनरी समिट में चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कि पहले कागज पर गरीबों के मकान एप्रूव होते थे, आज हम जमीन पर गरीबों के घर बनाते हैं। पहले मकान बनाने की पूरी प्रक्रिया गवर्नमेंट ड्रिवन होती थी। कैसा मकान बनेगा, कौन सा सामान लगेगा, यह सरकार तय करती थी।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने इसको ओनर ड्रिवन बनाया। सरकार लाभार्थी के अकाउंट में पैसा डालती है, बाकी कैसा घर बनेगा, यह लाभार्थी को डिसाइड करता है। घर के डिजाइन के लिए भी हमने देश भर में कंपटीशन किया। घरों के मॉडल सामने रखें, डिजाइन के लिए भी लोगों को जोड़ा, जन भागीदारी से चीज तय की, इससे घरों के क्वालिटी भी अच्छी हुई है और तेज गति से कंप्लीट भी होने लगे हैं।

हमने सिर्फ चार दीवारें खड़ी नहीं की हैं हमने उन घरों में जिंदगी खड़ी की- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि  पहले ईंट पत्थर जोड़कर आधे अधूरे मकान दिए जाते थे, हमने गरीब को उसके सपनों का घर बना कर दिया है। इन घरों में नल से जल आता है, उज्वला योजना का गैस कनेक्शन होता है, सौभाग्य योजना का बिजली कनेक्शन होता है, हमने सिर्फ चार दीवारें खड़ी नहीं की हैं हमने उन घरों में जिंदगी खड़ी की है।

Advertisement

हमने इंपैक्ट लेस एडमिनिस्ट्रेशन को इंपैक्ट फुल गवर्नेंस में बदला- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा पिछले 10 वर्षों में हमने न्यू एज गवर्नेंस को फिल किया है। बीते दशक में हमने इंपैक्ट लेस एडमिनिस्ट्रेशन को इंपैक्ट फुल गवर्नेंस में बदला है। आप जब फील्ड में जाते हैं तो अक्सर लोग कहते हैं कि हमें फलां सरकारी स्कीम का बेनिफिट पहली बार मिला है। ऐसा नहीं है कि वह सरकारी स्कीम पहले नहीं थीं, स्कीम पहले भी थी लेकिन इसकी लास्ट माइल डिलीवरी पहली बार सुनिश्चित हो रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: हमने गरीब को उसके सपनों का घर बनाकर दिया, हमने चार दीवारें खड़ी नहीं की, उन घरों में जिंदगी खड़ी की है- PM मोदी

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड