DUSU चुनाव में ABVP का बचा डंका तो केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले, 'युवा छात्रों ने अपनी...',  NSUI को घेरा

DUSU election results: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में ABVP ने बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत पर ABVP को बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने NSUI पर जमकर निशाना साधा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
DUSU election results Union Minister Kiren Rijiju reaction slam NSUI
DUSU में ABVP का डंका बजा; रिजिजू की आई प्रतिक्रिया, NSUI को घेरा | Image: X

DUSU election results: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें ABVP ने बड़ी जीत दर्ज की है। ABVP ने चुनाव में तीन पदों पर को अपने नाम किया। चुनाव में अध्यक्ष, सचिव पद और संयुक्त सचिव पद  ABVP के नाम रहा, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की। 
वहीं, DUSU चुनाव में NSUI का खाता भी नहीं खुला और उसे कुल शून्य सीट मिली। DUSU चुनाव में ABVP के धमाकेदार जीत के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ABVP के सभी उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी और NSUI पर जमकर निशाना साधा है।

ABVP की जीत पर क्या बोले किरेन रिजिजू?

DUSU चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन का चुनाव बहुत अहम और प्रतीकात्मक है। ABVP ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल करके अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। मैं ABVP के उन सभी उम्मीदवारों को दिल से बधाई देना चाहता हूँ जिन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में जीत की आदत बना ली है।

किरेन रिजिजू ने NSUI पर साधा निशाना

DUSU चुनाव में NSUI की करारी पर निशाना साधते हुए कहा 'कांग्रेस पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। यानी दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में कांग्रेस को फिर से जीरो मिला है। 'झूठ का शोर' खत्म हो गया है और छात्रों ने साफ़-साफ़ अपनी बात कह दी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन का चुनाव एक तरह से जनमत संग्रह है और इसने युवाओं की आवाज को सामने रखा है।"

गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

DUSU चुनाव में ABVP की शानदार जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा 'दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में @ABVPVoice की शानदार जीत पर परिषद के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

Advertisement

यह विजय परिषद की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पण पर युवाओं के अटूट भरोसे को दर्शाती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता इस जीत से मिली नई ऊर्जा और स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलते हुए छात्रहितों व राष्ट्र निर्माण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।'

अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद  ABVP के नाम

इससे पहले DUSU चुनाव में अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने बाजी मारी। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है। इस चुनाव में NSUI का सूपड़ा साफ हो गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: BREAKING: DUSU चुनाव में ABVP का लहराया परचम, 3 पदों पर मारी बाजी; उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय का कब्जा
 
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड