'यह विजय परिषद की राष्ट्र..., DUSU चुनाव में ABVP की धमाकेदार जीत पर अमित शाह से लेकर नितिन नवीन ने ऐसे दी बधाई
DUSU election results: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में ABVP की धमाकेदार जीत के बाद कई केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिक्रिया आई है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा 'देश का युवा आज राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा है और यही इस जनादेश का सबसे बड़ा संदेश है।'
- भारत
- 4 min read

DUSU election results: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) चार में से तीन सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। चुनाव में अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने बाजी मारी। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है।
DUSU चुनाव में ABVP की धमाकेदार जीत के बाद कई केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बड़े नेताओं ने हर्ष जताते हुए छात्र नेताओं को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी विजेता छात्र नेताओं को बधाई दी है। वहीं, अमित शाह ने बधाई देते हुए कहा कि 'आज @ABVPVoice को मिली शानदार जीत उन राष्ट्र विरोधी ताकतों के लिए स्पष्ट संदेश है, जो युवा शक्ति को राष्ट्रविरोधी एजेंडे की प्रयोगशाला बनाना चाहते हैं।'
यह विजय परिषद की राष्ट्र प्रथम...-अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने विजेता ABVP छात्रा नेताओं को बधाई देते हुए एक्स पर कहा 'यह विजय परिषद की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और छात्र हित के प्रति समर्पण पर युवाओं के अटूट भरोसे को दर्शाती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता इस जीत से मिली नई ऊर्जा और स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलते हुए छात्र हितों व राष्ट्र निर्माण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।'
आगे उन्होंने एक अन्य एक्स पोस्ट में कहा 'दिल्ली विश्वविद्यालय केवल एक यूनिवर्सिटी नहीं, यहां देश के हर कोने से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। यहां का जनादेश पूरे भारत के युवाओं के मन का प्रतिबिंब होता है। आज @ABVPVoiceको मिली शानदार जीत उन राष्ट्र विरोधी ताकतों के लिए स्पष्ट संदेश है, जो युवा शक्ति को राष्ट्रविरोधी एजेंडे की प्रयोगशाला बनाना चाहते हैं। देश का युवा आज राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा है और यही इस जनादेश का सबसे बड़ा संदेश है।'
Advertisement
यह जीत युवाओं के Nation First की नीति में अटूट विश्वास का प्रतीक-राजनाथ सिंह
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा 'यह जीत युवाओं के Nation First की नीति में अटूट विश्वास का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि ABVP छात्र हितों, राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ इसी समर्पण से कार्य करती रहेगी। अभाविप की पूरी टीम को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।'
यह जीत 'विकसित भारत' का विजन- नितिन नविन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने छात्रों नेताओं को बधाई देते हुए कहा 'यह जीत 'राष्ट्र प्रथम' की भावना पर आधारित सकारात्मक और रचनात्मक छात्र राजनीति में युवाओं के निरंतर विश्वास और 'विकसित भारत' के विज़न में योगदान देने के उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। जीतने वाले उम्मीदवारों और इस जीत को संभव बनाने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएँ।'
Advertisement
'झूठ का शोर' खत्म हो गया है-किरेन रिजिजू
DUSU चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा 'ABVP ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल करके अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। कांग्रेस पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। यानी दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में कांग्रेस को फिर से जीरो मिला है।'
आगे उन्होंने कहा ''झूठ का शोर' खत्म हो गया है और छात्रों ने साफ-साफ अपनी बात कह दी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन का चुनाव एक तरह से जनमत संग्रह है और इसने युवाओं की आवाज को सामने रखा है।'