'इसको रोको नहीं तो उड़ जाएगी', शादी में दूल्हा-दुल्हन का गजब डांस छूटी लोगों की हंसी; VIRAL VIDEO
VIRAL: लाल जोड़े में सजी एक दुल्हन अपनी शादी में पूरे जोश के साथ नाचने लगती है। दूल्हा भी उसकी एनर्जी को मैच करता है।
- भारत
- 2 min read

Dulha-Dulhan Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो खूब वायरल होते हैं, जो लोगों का खूब एंटरटेनमेंट करते हैं। दूल्हन की एंट्री से लेकर दूल्हा-दुल्हन के अजब-गजब डांस के वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसमें से कुछ बेहद मजेदार होते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों दूल्हा-दुल्हन के फनी डांस का वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल का गजब डांस देख हर कोई हैरान रह गया। इसे जिसने भी देखा उसकी हंसी छूट गईं। सोशल मीडिया पर इसे लोग खूब पसंद करते और मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
दुल्हन ने किया जोरदार डांस, तो दूल्हे ने..
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल जोड़े में सजी एक दुल्हन अपनी शादी में पूरे जोश के साथ नाचने लगती है। दूल्हा भी उसकी एनर्जी को मैच करता है और उसके साथ झूमने लगता है। दोनों को फिल्म 'हलचल' के 'मैं तेरे मन की मैना होती तू मेरे मन का तोता...' पर अनोखे अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से शेयर किया गया, जो वायरल हो रहा है। वीडियो को 265K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि ढेरो लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स भी किए।
Advertisement
लोगों के आए मजेदार कमेंट्स
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "दोनों के 36 के 36 मिल रहे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इसको रोको नहीं तो उड़ जाएगी।" अन्य यूजर ने कहा, "मुझे तो इसे देखकर हार्ट अटैक हुआ।"
यह भी पढ़ें: महिला ने बेटे संग शेयर किया ऐसा डांस वीडियो, लोगों को नहीं आया यकीन, बोले- ये मां नहीं, बल्कि…