Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कई ट्रेन 10-12 घंटे तक लेट, देखें List

Weather Update: घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न भागों से दिल्ली आने वाली 15 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indian Railways Train Delay Update
Indian Railways Train Delay Update | Image: PTI/File

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो पूरा उत्तर भारत ठंठ से ठिठुर रहा है। ठंड और कोहरे का असर अब रेल यातायात पर भी पड़ने लगा है। घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न भागों से दिल्ली आने वाली 15 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इनमें 32 मिनट की देरी से लेकर 12 घंटे की देरी तक ट्रेन चल रही हैं।

जिन 15 ट्रेनों की जानकारी सामने आई है उनमें समींचल एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, टाटा जाट एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, सहित कई और ट्रेनें शामिल हैं।

कोहरे के कारण देरी से चलने वाली ट्रेनें, देखिए लिस्ट

उत्तर भारत में ठंडी हवाओं से गिरा तापमान

Advertisement

उत्तर भारत में भी ठंडी हवाओं ने तापमान को गिरा दिया है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो ऑरेंज अलर्ट जारी हो गया है। यह अलर्ट मुख्य तौर पर दिल्ली और उनके आसपास के क्षेत्रों के लिए है। वो क्षेत्र जहां पर बारिश ओलावृष्टि ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान गिर रहा है।

राज्यों में मौसम का हाल…

Advertisement
  • बता दें दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं आने वाले सप्ताह में ठंड और शुष्क मौसम का अनुभव हो सकता है। शीतलहर के चलने से तापमान पर फर्क पड़ सकता है।
  • 29 और 30 दिसंबर के दौरान राजस्थान के अलग-अलग स्थान में कोहरा रहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 29 से 30 दिसंबर को धना कोहरा रह सकता है। ऐसे में कार्य करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
  • राजस्थान में माउंट आबू के तापमान में 8 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। वहीं अगर यूपी की बात करें तो गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में राज्य के विभिन्न इलाकों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी गई है। जहां पर बिजली गरजने के साथ-साथ तेज हवाएं देखी जा सकती हैं। बनारस में घना कोहरा छा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Grah Gochar: 2025 में इन 3 राशियों के जीवन में आ सकता है भूचाल!

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड