Dry Days in Delhi 2023: दिल्ली में कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखिए नए साल का कैलेंडर
Dry Days in Delhi 2023: दुनिया अब नए साल 2023 में कदम रखने वाली है। लोग नए साल को धूमधाम से मनाने मे जुट गए हैं।
- भारत
- 2 min read

Dry Days in Delhi 2023: दुनिया अब नए साल 2023 में कदम रखने वाली है। लोग नए साल को धूमधाम से मनाने मे जुट गए हैं। लोग नए साल की शुरुआत कैसे करें, इसकी योजनाए बनाना शुरू कर चुके हैं। अधिकारियों ने यात्रियों को यातायात सलाह और भीड़ से बचने वाले मार्गों के बारे में जानकारी प्रदान की है। भारत के अधिकांश राज्यों में प्रमुख त्योहारों या राष्ट्रीय अवकाश के दिन ड्राई डे (Dry Day) होता है।
हमारे पास 2023 में 'ड्राई डेज' की लिस्ट उपलब्ध है। इस साल भी कई ऐसे दिन आएंगे जब शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जो लोग पार्टी के शौकीन हैं उनके पास यह लिस्ट होना जरूरी है। दिल्ली सरकार ने 2023 में ड्राई डेज की लिस्ट जारी की है। मई और फरवरी को छोड़कर साल के हर महीने में 'ड्राई डे' होते हैं।
यह भी पढ़ें: अमित शाह ने PFI पर कार्रवाई का जिक्र करते हुए कांग्रेस को लगाई लताड़, पूर्व CM सिद्धारमैया को लेकर कही ये बात
जनवरी के 'ड्राई डेज'
Advertisement
14 जनवरी, 2023: मकर संक्रांति
26 जनवरी, 2023 : गणतंत्र दिवस
30 जनवरी, 2023: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
मार्च में 'ड्राई डेज'
Advertisement
8 मार्च, 2023 : होली
30 मार्च, 2023 : रामनवमी
अप्रैल में 'ड्राई डेज'
4 अप्रैल, 2023 : महावीर जयंती
7 अप्रैल, 2023: गुड फ्राइडे
14 अप्रैल, 2023: अंबेडकर जयंती
22 अप्रैल, 2023: ईद उल-फितर
जून, जुलाई और अगस्त में 'ड्राई डेज'
29 जून, 2023: आषाढ़ी एकादशी
3 जुलाई, 2023 : गुरु पूर्णिमा
29 जुलाई, 2023: मुहर्रम
15 अगस्त, 2023: स्वतंत्रता दिवस
सितंबर में 'ड्राई डेज'
6 सितंबर, 2023: जन्माष्टमी
19 सितंबर, 2023 : गणेश चतुर्थी
28 सितंबर, 2023: अनंत चतुर्दशी और ईद-ए-मिलाद
2 अक्टूबर, 2023: गांधी जयंती
24 अक्टूबर, 2023 : दशहरा
28 अक्टूबर, 2023: महर्षि वाल्मीकि जयंती
नवंबर और दिसंबर में 'ड्राई डेज'
12 नवंबर, 2023: दिवाली
23 नवंबर, 2023: कार्तिकी एकादशी
27 नवंबर, 2023 : गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर, 2023: क्रिसमस
यह भी पढ़ें: धूप में बैठ कर हवा में अपने खूबसूरत बालों को लहराते दिखा 'जंगल का राजा', लोगों ने कहा- 'कौन सा शैम्पू लगाते हो'