यूपी के पूर्व डिप्‍टी CM डॉ दिनेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए अंडमान-निकोबार का नए उपराज्यपाल; जानिए पूरी प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान-निकोबार का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dr Dinesh Sharma appointed as Lt Governor Of Andaman Nicobar islands
यूपी के पूर्व डिप्‍टी CM डॉ दिनेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए अंडमान-निकोबार का नए उपराज्यपाल; जानिए पूरी प्रोफाइल | Image: BJP

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान-निकोबार का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार, 5 सितंबर 2026 को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। यह नियुक्ति उनके पदभार संभालने की तारीख से लागू होगी। मौजूदा समय में वो राज्यसभा सांसद थे। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि भारत के राष्ट्रपति को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। यह उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

दिनेश शर्मा वर्तमान में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के कोटे से राज्यसभा सदस्य के रूप में संसद में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश के 5वें उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यों का निर्वहन किया था। इसके अलावा वह लखनऊ के महापौर (मेयर) के रूप में भी लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। उनकी सांगठनिक क्षमता और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

दिनेश शर्मा के बारे में जानिए

  • भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM): 1993 से 1998 तक उत्तर प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
  • लखनऊ के महापौर: 14 नवंबर 2006 से 22 मार्च 2017 तक लंबे समय तक लखनऊ के मेयर के रूप में कार्य किया।
  • विधान परिषद सदस्य (MLC): 9 सितंबर 2017 से 9 सितंबर 2023 तक विधायकों द्वारा निर्वाचित विधान परिषद के सदस्य रहे।
  • विधान परिषद में सदन के नेता: 11 मई 2017 से 25 मार्च 2022 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सदन के नेता रहे।

2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण पद

Advertisement
  • उपमुख्यमंत्री: उन्होंने 19 मार्च 2017 से 25 मार्च 2022 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के 5वें उपमुख्यमंत्री रहे।
  • शिक्षा मंत्री: दिनेश शर्मा ने19 मार्च 2017 से 25 मार्च 2022 तक उत्तर प्रदेश के माध्यमिक और उच्च शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाली।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री: उन्होंने 2017 से 2022 तक इस विभाग की जिम्मेदारी भी संभाली. साथ ही वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विभाग के मंत्री रहे।

2023 से राज्यसभा एमपी के रूप में सेवा

  • राज्यसभा सांसद: 9 सितंबर 2023 से उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए थे।
  • राज्यसभा उपसभाध्यक्ष पैनल: वर्तमान में राज्यसभा में पैनल ऑफ वाइस चेयरपर्संस के सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे थे।


लखनऊ यूनिवर्सिटी में रहे प्रोफेसर

Advertisement

दिनेश शर्मा का जन्म 12 जनवरी 1964 को लखनऊ में हुआ था। उनके पिता केदार नाथ शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और जनसंघ से जुड़े हुए थे। दिनेश शर्मा ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और बाद में यहीं अध्यापन भी किया। वह 1992 में लखनऊ विश्वविद्यालय से जुड़े और वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर रहे।

इसे भी पढ़ें- भाग सकते हो लेकिन छिप नहीं सकते...सेना ने किया 'ऑपरेशन अशदार', पुंछ अटैक में शामिल आतंकी यासिर ढेर; पहलगाम हमले के बाद तस्वीर आई थी सामने
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड