Trump on Hormuz: 'नाकेबंदी सिर्फ ईरान और उनके साथ कारोबार करने वाले देशों के लिए', होर्मुज में जहाजों पर गोलीबारी के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौसैनिक नाकेबंदी को फिर से लागू करने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा है कि यह प्रतिबंध ईरान और उसके साथ व्यापार करने वाले देशों के लिए लागू होगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indian Oil Tanker Turned Back From Omani Corridor In Strait Of Hormuz
होर्मुज में जहाजों पर गोलीबारी के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान | Image: X

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान पर लगातार तीसरी रात भीषण हमले किए। इसके जवाब में ईरानी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों को निशाना बनाया। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो कमर्शियल तेल टैंकरों पर क्रूज मिसाइल दागे। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज पर दावेदारी ठोकते हुए बड़ा ऐलान कर दिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौसैनिक नाकेबंदी (naval blockade) को फिर से लागू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध ईरान और उसके साथ व्यापार करने वाले देशों के साथ लागू होगा। जबकि अन्य अंतरराष्ट्रीय जहाजों को इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने की अनुमति होगी। ट्रंप ने सोमवार (13 जुलाई) को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद यह घोषणा की।

ट्रंप ने होर्मुज पर नाकेबंदी का किया ऐलान

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा,, "हम उन पर बहुत कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं और यह जारी रहेगा। हम देखेंगे कि आगे क्या होता है। हम उनकी सभी आक्रामक क्षमताओं को खत्म कर रहे हैं और हम जलडमरूमध्य (होर्मुज जलडमरूमध्य) को नियंत्रित कर रहे हैं। हम नाकेबंदी को फिर से लागू कर रहे हैं। यह नाकेबंदी किसी और के लिए नहीं, बल्कि ईरान के लिए है। दूसरे शब्दों में, ईरान के साथ व्यापार करने वाला कोई भी व्यक्ति वहां से नहीं गुजर सकता। बाकी सभी लोग वहां से गुजर सकेंगे।"

ईरान की सैन्य ताकत हमने खत्म कर दिया है-ट्रंप

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि नाकेबंदी का असर सीधे सैन्य हमलों से कहीं ज्यादा हो सकता है। मगर उन्होंने कहा है कि सैन्य हमले भी जारी रहेंगे क्योंकि दोनों का मिला-जुला इस्तेमाल ही असल में काम करता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि पिछले चार महीनों में अमेरिकी सैन्य अभियानों ने ईरान की सैन्य ताकत को बुरी तरह कमजोर कर दिया है, जिसमें उसकी नौसेना, वायु सेना, मिसाइल सिस्टम और ड्रोन बनाने की सुविधाएं शामिल हैं।

Advertisement

'अमेरिका अब गार्डियन ऑफ द होर्मुज स्ट्रेट बनेगा'

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर भी लिखा है कि अमेरिका अब खुद को ‘गार्डियन ऑफ द होर्मुज स्ट्रेट‘ के रूप में स्थापित करेगा और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि इस सुरक्षा की लागत की भरपाई के लिए सभी जहाजों से 20 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी हमलों ने ईरान की रक्षा उपकरण बनाने की क्षमता को नुकसान पहुंचाया है।

ट्रंप ने कहा, "हमने उनकी ड्रोन बनाने की क्षमता को लगभग 92 प्रतिशत तक खत्म कर दिया है। उनकी मिसाइल बनाने की क्षमता को हमने 89 प्रतिशत तक खत्म कर दिया है। उनके पास थोड़ी-बहुत क्षमता बची है, लेकिन हमारे खिलाफ उनके पास कोई क्षमता नहीं है।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान के हमले में भारतीय नाविक की मौत, UAE के तेल टैंकरों को बनाया निशाना

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड