ओडिशा में डोला पूर्णिमा का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया

ओडिशा में शुक्रवार को डोला पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। हालांकि, राज्य में परंपरा के अनुसार रंगों का त्योहार होली के एक दिन बाद मनाया जाएगा। डोला पूर्णिमा फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है, जो वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Deva Sharif world famous Holi
होली | Image: Republic

ओडिशा में शुक्रवार को डोला पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। हालांकि, राज्य में परंपरा के अनुसार रंगों का त्योहार होली के एक दिन बाद मनाया जाएगा। डोला पूर्णिमा फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है, जो वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।

परंपरा के अनुसार भगवान कृष्ण और देवी राधा की मूर्तियों को डोला (झूले) पर रखकर गांवों में शोभा यात्राएं निकाली जाती हैं। इस अवसर पर लोग रंगों से भी खेलते हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, 'पवित्र डोला पूर्णिमा के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। डोला गोविंद की असीम कृपा से सभी का जीवन खुशियों और शांति से परिपूर्ण हो।'

Advertisement

विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने कहा, 'डोला पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान श्री डोला गोविंद की कृपा सभी के जीवन को खुशियों से भर दे।' 

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड