अपडेटेड 3 November 2023 at 13:53 IST

Ahoi Ashtami 2023: काले कपड़े ना पहनें... अहोई अष्टमी पर भूल से भी न करें ये गलतियां, नहीं तो हो सकता है नुकसान!

Ahoi Ashtami पर विधिवत पूजा-पाठ और निर्जल व्रत के साथ ही कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। शास्त्रों में इस दिन कुछ कामों को न करने की सलाह दी गई है। 

Follow : Google News Icon  
Ahoi Ashtami Vrat Me Kya Nahi Karna Chahiye

image- freepik
Ahoi Ashtami Vrat Me Kya Nahi Karna Chahiye image- freepik | Image: self

Ahoi Ashtami Vrat Me Kya Nahi Karna Chahiye: संतान के लिए रखा जाने वाला अहोई अष्टमी व्रत का बहुत ही खास महत्व माना जाता है। बच्चों की सफलता और लंबी उम्र के लिए माताएं यह कठोर निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से इस दिन पूजा अर्चना करती हैं, लेकिन शास्त्रों में इस दिन कुछ कामों न करने की सलाह दी है। तो चलिए जानते हैं कि Ahoi Ashtami पर क्या नहीं करना चाहिए। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • इस साल कब रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत?
  • क्यों रखा जाता है अहोई अष्टमी का व्रत?
  • अहोई अष्टमी पर क्या नहीं करना चाहिए?

इस साल कब रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत?

हर साल अहोई अष्टमी का व्रत इस साल 5 नवंबर 2023 दिन रविवार को रखा जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान के लिए कठिन व्रत रखती हैं।

क्यों रखा जाता है अहोई अष्टमी का व्रत? 

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की तरक्की और सफलता के लिए रखा जाता है। इस दिन देवी अहोई की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है और निर्जला व्रत रखा जाता है। माना जाता है कि अहोई देवी बच्चों के स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि की रक्षा करती हैं, उनकी वृद्धि और विकास सुनिश्चित करती हैं। इस लिए अहोई अष्टमी व्रत का बहुत ही महत्व होता है। 

Advertisement

अहोई अष्टमी पर क्या नहीं करना चाहिए?

नुकीली चीजों का न करें इस्तेमाल
Ahoi Ashtami के दिन नुकीली चीजें जैसे कि सुई, कील, कैची आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस दिन इन चीजों का प्रयोग करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। 

तांबे के लोटे का प्रयोग न करें
इस दिन रात में तारों को अर्घ्य देने के बाद ही पारण किया जाता है। ऐसे में अर्घ्य देने के लिए भूल से भी तांबे के लोटे का इस्तेमाल न करें। 

Advertisement

लड़ाई-झगड़े से दूर बनाएं रखें
अहोई अष्टमी के दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। साथ ही किसी बड़े का अपमान न करें। ऐसा करने से भगवान नाराज हो सकते हैं।

काले रंग के कपड़े न पहनें
Ahoi Ashtami के दिन व्रत रखने वाली औरतों को काले, नीले और डार्क कलर के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। 

यह भी पढ़ें... Shukrawar Ke Upay: हर काम में चाहते हैं सफलता? तो शुक्रवार को घर से निकलने से पहले जरूर करें ये काम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है। 

यह भी पढ़ें... Kartik Maas: कार्तिक का पवित्र महीना शुरू, करें ये काम तो आएगी खुशहाली और पूरी होगी हर मनोकामना

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 3 November 2023 at 13:50 IST