अपडेटेड 2 October 2023 at 16:55 IST

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में इन सब्जियों को खाने की न करें गलती, पितर हो जाते हैं नाराज, लगता है दोष!

पितृ पक्ष का समय पितरों को समर्पित होता है। इसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं, साथ ही इन दिनों में खाने की चीजों को लेकर पर कुछ परहेज करने चाहिए। 

Follow : Google News Icon  
Shradh Paksha Me Kya Nahi Khana Chahiye


image- shutterstock/freepik
Shradh Paksha Me Kya Nahi Khana Chahiye image- shutterstock/freepik | Image: self

Shradh Paksha Me Kya Nahi Khana Chahiye: इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है। 16 दिनों की इस अवधि में पितरों को खुश करने के लिए लोग तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म के साथ-साथ कई तरह के उपाय भी करते हैं, क्योंकि पितरों की नाराजगी एक इंसान नहीं बल्कि पूरे परिवार पर भारी पड़ती है। ऐसे में इन दिनों बहुत सी चीजों का खास ख्याल रखना होता है। जिसमें खाना भी शामिल हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पितृ पक्ष के दौरान किन सब्जियों को नहीं खाना चाहिए। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • पितर क्यों होते हैं नाराज?
  • पितृ दोष लगने पर क्या होता है?
  • पितर पक्ष में किन सब्जियों को नहीं खाना चाहिए?

पितर क्यों होते हैं नाराज?

पितृ पक्ष के दौरान जब परिजन अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर्म नहीं करते हैं, तो पितर इसे अपना तिरस्कार समझते हैं और नाराज हो जाते हैं और जब वह नाराज होते हैं। 

पितृ दोष लगने पर क्या होता है?

पितृ पक्ष के दौरान कुछ कामों को करने से पितृ दोष लगता है, जिसमें खाने की चीजें भी शामिल होती है। मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान अगर इन चीजों को खाते हैं तो पितृ दोष लगता है। इसके कारण परिवार में दरिद्रता बनी रहती हैं और तरक्की रुक जाती है। इसके अलावा घर में अशांति फैल जाती है, पारिवारिक सदस्य बीमार होने शुरू हो जाते हैं। साथ ही घर में अनेक प्रकार की अशुभ घटनाएं होने लगती है। 

Advertisement

पितर पक्ष में किन सब्जियों को नहीं खाना चाहिए?

मूली
पितृ पक्ष के दौरान मूली का सेवन करने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इसे अशुद्ध माना गया है। ऐसे में श्राद्ध पक्ष में न तो मूली का सेवन करना चाहिए और नहीं इसे किसी भी प्रकार के भोग में शामिल करना चाहिए। 

अरबी
पितृ पक्ष के दौरान जमीन के नीचे से उगने वाली सब्जियों का सेवन करना वर्जित माना गया है।

Advertisement

आलू
श्राद्ध पक्ष में आलू का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस इन दिनों में खाना वर्जित माना गया है और ना ही श्राद्ध के दौरान ब्राह्मणों को आलू से बनी कोई सब्जी खिलाएं।

लहसुन प्याज
पितृ पक्ष के दिनों में लहसुन प्याज जैसी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

मसूर की दाल
शास्त्रों के मुताबिक श्राद्ध पक्ष के दौरान मसूर की दाल का सेवन वर्जित माना गया है। इससे आपको पितृ दोष लग सकता है। 

चना
पितृ पक्ष के दौरान चना या फिर चने से बनी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि पितरों को भी श्राद्ध में चने की दाल, चने से बना सत्तू आदि चढ़ाया जाता है।

यह भी पढ़ें... Shradh Paksha: घर और जीवन में घट रहीं हैं ये घटनाएं? तो हो जाएं सावधान, पितर दे रहें है नाराजगी का संकेत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Pitru Paksha: पितृ पक्ष में गुलाब समेत इन फूलों से करें पितरों का तर्पण, मिलेगा आशीर्वाद; पैसों की होगी बरकत

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 2 October 2023 at 16:54 IST