कर्नाटक की तस्वीर साफ... डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, इस तारीख को लेंगे CM पद की शपथ
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को शनिवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस विधायक दल (CLP) का नेता चुना लिया गया है, जिससे उनके लिए राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।
- भारत
- 3 min read

DK Shivakumar: कर्नाटक में मु्ख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में डी.के. शिवकुमार को शनिवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस विधायक दल (CLP) का नेता चुना लिया गया है, जिससे उनके लिए राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार डी.के. शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता
इससे पहले विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए डीके शिवकुमार विधानसभा पहुंचे, जहां अंदर जाते हुए विधानसभा की सीढ़ी को छूकर प्रणाम किया। वहीं, अपनी गाड़ी से उतरने के बाद आसपास लोगों को नमन किया और आवास से विधान सौधा के लिए निकल पड़े। हालांकि, इस बीच मीडिया से नहीं बोला कि वे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
3 जून को लेंगे CM पद की शपथ
कर्नाटक में सियासत का एक बड़ा बदलाव हो चुका है। सिद्धारमैया द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद यह कयास तेज हो गया था कि सूबे के अलगे मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार होंगे, इस बीच शनिवार को उन्हें औपचारिक रूप से कांग्रेस विधायक दल (CLP) का नेता चुना गया, जिससे उनके लिए राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार डी.के. शिवकुमार 3 जून में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का शपथ ले लेंगे। वे कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री होंगे।
सिद्धारमैया ने लेजिस्लेचर पार्टी के नेता का पद छोड़ा
इससे पहले सिद्धारमैया ने कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे नए विधायक दल के नेता के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, विधान सौधा में कांग्रेस की विधायक दल की बैठक के दौरान, बैठक में सिद्धारमैया द्वारा लाए गए पहले प्रस्ताव में कहा गया कि कांग्रेस नेतृत्व नए विधायक दल के नेता का चयन करेगा। डॉ. परमेश्वर ने इसका समर्थन किया और विधायक दल ने इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया। कर्नाटक की जनता और कांग्रेस पार्टी के लिए सिद्धारमैया द्वारा दी गई विशेष सेवाओं को याद करते हुए, कांग्रेस विधायक दल ने उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिया।