LIVE BLOG

अपडेटेड 31 October 2024 at 20:35 IST

LIVE UPDATES/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर दिवाली की बधाई दी

India News Live: देशभर में आज दिवाली की धूम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश के तवांग में जवानों संग दिवाली मनाएंगे। वहीं, दिवाली के दिन पीएम मोदी गुजरात में रहेंगे। उनके गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। आज सरदार वल्लभभाई पटेल की भी 150वीं जयंती हैं।

Follow : Google News Icon  
PM Modi Visit Kutch
कच्छ में जवानों के बीच पहुंचे PM मोदी। | Image: X

31 October 2024 at 20:35 IST

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर दिवाली की बधाई दी।


31 October 2024 at 17:11 IST

एक देश एक चुनाव अगर सही नियत से किया जाए तो कोई गलती नहीं: प्रशांत किशोर

एक देश एक चुनाव पर जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा, "हमने पहले भी कहा है कि एक देश एक चुनाव अगर सही नियत से किया जाए तो उसमें कोई गलती नहीं है। देश में आजादी के बाद एक देश एक चुनाव 1965 तक था लेकिन अगर वो इस नियत से किया जा रहा है कि जब हमारी हवा है तब जल्दी से सारा चुनाव एक साथ करा लो और जब हवा नहीं है तब अलग-अलग कर लें। एक ओर आप एक देश एक चुनाव की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ छोटे से राज्य झारखंड को 4 भाग में बांट कर चुनाव करा रहे हैं ताकि प्रचार करने का समय मिले। ये दोनों बात साथ में नहीं चल सकती है। ये दिखाता है कि इसे सिर्फ इसके लिए तैयार किया जा रहा कि अगर उनको लगे कि भाजपा की हवा बन गई तो एक ही बार पूरे देश में चुनाव करा लें।"


Advertisement

31 October 2024 at 17:08 IST

आतंकवादियों को पता है कि भारत को नुकसान पहुंचाया तो उन्हें नहीं छोड़ेगा: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आतंकवादियों के 'आकाओं' को अब पता है कि भारत को नुकसान पहुंचाया तो भारत उन्हें नहीं छोड़ेगा। पूर्वोत्तर ने कई चुनौतियों का सामना किया लेकिन हमने संवाद, विश्वास और विकास के ज़रिए अलगाव की आग को शांत किया है...बीते 10 सालों के अथक प्रयासों से आज नक्सलवाद भी भारत में अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है... "


31 October 2024 at 17:04 IST

पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली

भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाई। गुजरात के कच्छ में जवानों के बीच पहुंचकर उन्होंने दिवाली की मिठाईयां खिलाई। इसके साथ ही गीत-संगीत का आनंद लिया।


Advertisement

31 October 2024 at 12:58 IST

AAP में शामिल हुए ब्रह्म सिंह तंवर

पूर्व भाजपा नेता ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP में शामिल हुए।


31 October 2024 at 12:53 IST

CM शिंदे ने दी दिवाली की बधाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "हम दिवाली का त्यौहार मना रहे हैं...सभी जगह लोगों में बहुत उत्साह है, युवा बड़े जोश में है...लोग बड़े पैमाने पर दिवाली मना रहे हैं। मैं दिवाली की सभी को बधाई देता हूं और सभी के घरों में खुशहाली हो..."


31 October 2024 at 12:39 IST

लक्ष्मी माता हम सब पर कृपा करें- CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया के सामने आदर्श बन रहा है। महा लक्ष्मी माता हम सब पर कृपा करे। गरीब से गरीब  आदमी के जीवन में भी बदलाव आए। मेरी ओर से देश और प्रदेश वासियों को बहुत-बहुत बधाई।"


31 October 2024 at 11:34 IST

एक राष्ट्र एक चुनाव देश के हित में होगा- विजय सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, "निश्चित तौर पर एक राष्ट्र एक चुनाव पर कई दलों और अधिकतर राज्यों ने सहमति दर्ज की है। ये राष्ट्र के हित में होगा। हमारी मां लक्ष्मी से कामना है कि भारत समृद्ध हो और विकसित भारत बनें।"


31 October 2024 at 11:33 IST

सरदार पटेल की रेत से बनाई कलाकृति

रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए पुरी समुद्र तट पर रेत से उनकी कलाकृति बनाई।


31 October 2024 at 11:14 IST

सैनिकों के बीच आना बेहद सुखद अनुभव- CM धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन कैंटोनमेंट में सैनिकों के साथ 'दिवाली मिलन' कार्यक्रम में भाग लिया। सीएम धामी ने कहा, "मैं एक सैनिक परिवार में पैदा हुआ हूं और एक सैनिक का पुत्र होने के नाते हमेशा से सैनिकों और उनके परिवारों के बीच आना मेरे लिए बहुत सुखद अनुभव होता है। ये हमारा गड़वाल रेजिमेंट का सेंटर है इसका एक शानदार इतिहास रहा है। हमारे पीएम मोदी के नेतृत्व में सैनिकों के लिए अनेक काम हो रहे हैं। पीएम मोदी के आने के बाद सेना का मनोबल बढ़ा है। मैं सभी सैनिकों और उनके परिजनों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"


31 October 2024 at 10:46 IST

आज दोहरी खुशी का दिन- मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "आज दोहरी खुशी का दिन है- दिवाली और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है। इस दिन को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने पूरे देश को एकजुट किया। पूरे देश में 'रन फॉर यूनिटी' का कार्यक्रम किया जा रहा है।"


31 October 2024 at 10:43 IST

देश 'विविधता में एकता' का उदाहरण- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “जब भी दुनिया में भारत का नाम लिया जाता है, तो भारत के नाम के साथ यह भी जोड़ा जाता है कि यह देश 'विविधता में एकता' का उदाहरण है। इस देश में कई भाषाएं, संस्कृतियां और धर्म मौजूद हैं। भारत में जिस तरह की एकता देखने को मिलती है, वह अद्भुत है। हमारा प्रयास इस विशेषता को बनाए रखने का होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने पूर्वोत्तर के आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया है।”


31 October 2024 at 09:54 IST

वन नेशन, वन इलेक्शन लोकतंत्र को मजबूती देगा- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अब हम वन नेशन, वन इलेक्शन पर काम कर रहे हैं जो भारत के लोकतंत्र को मजबूती देगा और देश विकसित भारत के सपने को पार करने में और नई गति प्राप्त करेगा, समृद्धि प्राप्त करेगा।" 


31 October 2024 at 08:04 IST

हनुमान गढ़ी में CM योगी ने की पूजा

दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। 


31 October 2024 at 07:54 IST

PM मोदी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

गुजरात के केवड़िया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता की शपथ दिलाई। 


31 October 2024 at 07:46 IST

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए PM मोदी

गुजरात के केवड़िया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में हिस्सा लिया।


31 October 2024 at 07:45 IST

रोशनी के जगमग हुआ महाकालेश्वर मंदिर

उज्जैन के बाबा महाकालेश्वर मंदिर को दिवाली के अवसर पर रोशनी से जगमग किया गया।


31 October 2024 at 07:44 IST

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की बधाई

PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो।"


31 October 2024 at 07:44 IST

तवांग में जवानों के साथ दिवाली संग मनाएंगे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। उनके साथ इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहेंगे। अपनी दो दिनों की यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह भारतीय सेना के बहादुर अधिकारी मेजर रालेंगनाओ बॉब खाटिंग की याद में बनाए गए म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 31 October 2024 at 07:48 IST