रोजाना प्रश्नकाल बाधित करना मतदाताओं का अपमान है, लोकसभा में बोले स्पीकर ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को सदन में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बाद कहा कि रोजाना प्रश्नकाल में गतिरोध पैदा करना भारत के मतदाताओं का अपमान हैं। विपक्षी सदस्यों ने अमेरिका से ‘‘अवैध’’ भारतीय प्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर सदन में हंगामा किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
lok sabha speaker om birla got angry
lok sabha speaker om birla got angry | Image: Sansad tv

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को सदन में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बाद कहा कि रोजाना प्रश्नकाल में गतिरोध पैदा करना भारत के मतदाताओं का अपमान हैं। विपक्षी सदस्यों ने अमेरिका से ‘‘अवैध’’ भारतीय प्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर सदन में हंगामा किया।

लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से नारेबाजी बंद करने और सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘नियोजित तरीके से सदन में व्यवधान पैदा करना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है।’’ बिरला ने यह भी कहा, ‘‘आपके सारे विषय सरकार ने संज्ञान में लिए हैं। यह विदेश नीति का मामला है। उनकी अपनी नीतियां होती हैं। इस पर सरकार गंभीर है। आपसे आग्रह है कि सदन चलने दें।

 निर्वासन के मुद्दे पर सदन में हंगामा

ओम बिरला ने आगे कहा,  आप लोग हर रोज प्रश्नकाल में गतिरोध पैदा करके भारतीय मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं।’’ इसके बाद भी हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 10 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

यह भी पढ़ें: तिरुपति मंदिर से 18 कर्मचारियों की गई छुट्टी तो भड़के ओवैसी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड