अपडेटेड 5 November 2023 at 11:50 IST
Disha Shool: रविवार के दिन भूलकर भी न करें इस दिशा में यात्रा, होता है अशुभ, जानें कैसे करें बचाव
Ethology में सप्ताह के हर दिन अलग-अलग शूल बताए गए हैं, जिसे दिशा शूल के नाम से जाना जाता है। इसमें हर दिन किसी न किसी दिशा में यात्रा करना वर्जित माना गया है।
- भारत
- 2 min read

Raviwar Ko Kis Disha Me Nahi Karni Chahiye Yatra: हर व्यक्ति जीवन में किसी न किसी उद्देश्य से कभी न कभी यात्रा जरूर करता है। हालांकि, कुछ यात्राएं ऐसी हो जाती है जो कठिनाई और परेशानियों की वजह से एक दुखद एहसास बनकर रह जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा की ऐसा क्यों? दरअसल, शास्त्रों में सप्ताह के हर दिन अलग-अलग शूल बताए गए है, जिसमें यात्रा करना वर्जित माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं रविवार के दिन किस दिशा में भूल से भी यात्रा नहीं करनी चाहिए।
स्टोरी में आगे ये है खास...
- जानिए क्या होता है दिशा शूल?
- रविवार को किस दिशा में नहीं करना चाहिए यात्रा?
- दिशा शूल के दोष को दूर करने के उपाय?
क्या है दिशा शूल?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग दिशा शूल होता है, जिसमें यात्रा करना वर्जित माना जाता है क्योंकि यह अशुभ फल देता है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि हर बार दिशा शूल अशुभ ही हो, लेकिन ज्यादातर दिशा शूल अशुभ होते हैं। आमतौर पर दक्षिण दिशा की यात्रा की मनाही होती है या फिर सावधानी पूर्वक इस दिशा में यात्रा करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं रविवार के दिन किस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
रविवार को इस दिशा में नहीं करना चाहिए यात्रा
रविवार को दिन पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम कोण में यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसे दिशा शूल माना जाता है। अगर आप इसे अनदेखी करने की भूल करते हैं तो आपको कार्य में सिद्धि नहीं प्राप्त होती है।
Advertisement
दिशा शूल के दोष को दूर करने के उपाय?
हालांकि अगर आपको किसी कारणवश यात्रा करना ही पड़ जाए तो इसके लिए कुछ उपाय हैं जिन्हें आप अपनाकर यात्रा कर सकते हैं। इस उपाय से दिशा शूल का दोष दूर हो जाता है।
- अगर आपको रविवार के दिन यात्रा पर जाना जरूरी है, तो इस दिन आप घर से दलिया या फिर घी खाकर निकलें।
- रविवार को यात्रा पर निकलने से पहले घर से गुड़ खाकर निकलें। इससे भी दिशा शूल का प्रभाव खत्म हो जाता है।
- वहीं इसके अलावा आप एक दिन पहले ही अपने कपड़े घर से निकाल कर बाहर किसी के यहां रख दें और फिर रविवार के दिन जाते समय उस कपड़े को अपने साथ ले जाएं। ऐसा करने पर भी दोष खत्म होता है।
- अगर एक ही दिन में यात्रा कर लौटना है, तो दिशाशूल का विचार अनिवार्य नहीं है। सोमवार, मंगलवार और शनिवार को दिन में दिशाशूल प्रभावी नहीं होते हैं। हालांकि, बुधवार के दिन दिशाशूल का पालन अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें... Surya Dev: ससुराल से ऑफिस तक में पाना है मान-सम्मान तो सूर्य को रखें मजबूत, अपनाएं ये आसान से उपाय
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 5 November 2023 at 09:18 IST