BIG BREAKING: दिशा सालियान केस में CBI ने गैंगरेप और हत्या की धाराओं में दर्ज की FIR, आपराधिक साजिश रचने का भी केस

दिशा सालियान केस में CBI ने गैंगरेप और हत्या की धाराओं में दर्ज की FIR, आपराधिक साजिश रचने का भी केस

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Disha Salian Case
Disha Salian Case | Image: X

दिशा सालियान की मौत का मामला छह साल बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। मुंबई के मलाड में 8-9 जून 2020 की रात एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद दिशा सालियान की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में इसे हादसा या आत्महत्या मानते हुए मुंबई पुलिस ने इस केस को बंद कर दिया था। हालांकि अब बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने इस मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने पहला एक्शन लेते हुए इस मामले में FIR दर्ज किया है।

जो सबसे बड़ी बात है वो ये कि CBI ने हत्या, गैंगरेप और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में FIR दर्ज की है। वहीं इस मामले में दिशा सालियान के पिता सतीन सालियान ने आरोप लगाए है कि CBI की एंट्री के बाद से उनके वकील लगातार धमकी मिल रही है।

दिशा के पिता ने लगाए थे गंभीर आरोप

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने मार्च 2025 में बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने अपनी बेटी की मौत को लेकर गंभीर संदेह जताते हुए एफआईआर और सीबीआई जांच की मांग की थी। उनके वकील ने अदालत में आरोप लगाया था कि दिशा को कुछ प्रभावशाली लोगों से जुड़ी कथित आपत्तिजनक गतिविधियों की जानकारी थी और इसी वजह से उसकी हत्या की गई।

Advertisement

सतीश सालियान की ओर से उनकी बेटी के साथ गैंगरेप और हत्या जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए। हालांकि, ये याचिकाकर्ता की ओर से लगाए गए आरोप हैं, जिन्हें अदालत ने इस स्तर पर सत्यापित तथ्य के तौर पर स्वीकार नहीं किया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि CBI की जांच में पर्याप्त सामग्री मिलने तक किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाएगा।

CBI ने DSP पूरन कुमार को नियुक्त किया जांच अधिकारी

Advertisement

सीबीआई ने पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पूरन कुमार को विशेष जांच अधिकारी नियुक्त किया है। इस नई नियुक्ति के साथ, इस मामले की जांच, जो कुछ समय से रुकी हुई थी या धीमी पड़ गई थी, अब तेजी से आगे बढ़ेगी और इस मामले के रहस्यों और सच्चाई के सामने आने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें- Kanpur: पार्टी में 'तुम तो धोखेबाज हो' पर डांस कर रही थी बहू, घर पर करोड़पति ससुर की हत्या कर रहे थे सुपारी किलर्स, मास्‍टर माइंड शालू का VIDEO
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड