अपडेटेड 10 February 2024 at 16:01 IST

22 जनवरी भारत को विश्व गुरु के मार्ग पर ले जाने का दिन है- लोकसभा में बोले अमित शाह

लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा के दौरान बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि जो राम के बिना भारत की कल्पना करते हैं, वो भारत को नहीं जानते।

Follow : Google News Icon  
Amit Shah
लोकसभा में अमित शाह | Image: ANI

Amit Shah in Loksabha: बजट सत्र के अंतिम दिन शनिवार को संसद के दोनों सदनों में अयोध्या स्थित राम मंदिर के ऐतिहासिक निर्माण और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर अल्पकालिक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा का "22 जनवरी आने वाले वर्षों के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। यह वह दिन था जिसने सभी राम भक्तों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा किया।

लोकसभा में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि जो राम के बिना भारत की कल्पना करते हैं, वो भारत को नहीं जानते। वो हमारे गुलामी के काल का प्रतिनिधित्व करते हैं। राम प्रतीक हैं कि करोड़ों लोगों के लिए आदर्श जीवन कैसे जीना चाहिए, इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है।

22 जनवरी के दिन महान भारत की नई यात्रा की शुरुआत हुई-अमित शाह

राम मंदिर के निर्माण पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा, "22 जनवरी का दिन महान भारत की यात्रा की शुरुआत का दिन है।  ये दिन मां भारती विश्व गुरु के मार्ग पर ले जाने को प्रशस्त करने वाला दिन है। इस देश की कल्पना राम और रामचरितमानस के बिना नहीं की जा सकती। राम का चरित्र और राम इस देश के जनमानस का प्राण है।

मोदी जी ने असंभव को संभव कर दिखाया-शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "राम मंदिर आंदोलन से अनभिज्ञ होकर कोई भी इस देश के इतिहास को पढ़ ही नहीं सकता। 1528 से हर पीढ़ी ने इस आंदोलन को किसी न किसी रूप में देखा है।  ये मामला लंबे समय तक अटका रहा, भटका रहा।  मोदी जी के समय में ही इस स्वप्न को सिद्ध होना था और आज देश ये सिद्ध होता देख रहा है।"

Advertisement

यह भी पढ़ें:मोदी जाति पर अमित शाह, बोले- कांग्रेस ने ही ओबीसी में किया था शामिल

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 February 2024 at 16:01 IST