कहीं चले लात-घूंसे, तो कहीं ई-सिगरेट पीता दिखा शख्स... दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से VIDEO वायरल

दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट से कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें कही लात-घूंसे चले, तो कहीं कथिततौर पर ई-सिगरेट का इस्तेमाल होते नजर आया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Diljit Dosanjh’s Ahmedabad Concert
दिलजीत दोसांझ अहमदाबाद कॉन्सर्ट | Image: Instagram/X

Diljit Dosanjh Ahmedabad Concert: पॉपुलर पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ का अहमदाबाद कॉन्सर्ट एक नए विवाद के चलते सुर्खियों में आ गया है। इस शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसमें कुछ युवकों के बीच जमकर मारपीट और लात-घूंसे चले। वहीं दूसरी तरफ सख्त बैन के बावजूद एक शख्स कथिततौर पर ई-सिगेरेट पीते दिखाई दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में युवकों के दो गुटों के बीच जमकर बवाल देखने को मिला। मामूली कहासुनी के बाद बात इतनी बिगड़ी कि दोनों तरफ से लात-घूंसे और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। वहां मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो सका।

ई-सिगरेट पीता दिखा शख्स

दोनों गुटों में झगड़े की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही, कॉन्सर्ट का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति कथित तौर पर ई-सिगरेट का इस्तेमाल करता नजर आया।

कॉन्सर्ट में बैन फिर भी…

मालूम हो कि कॉन्सर्ट में ई-सिगरेट, वेप , लाइटर, माचिस और किसी भी प्रकार के तंबाकू या धूम्रपान उत्पादों समेत अन्य चीजों को ले जाना सख्त मना था। इसके बावजूद प्रतिबंधित सामान का कॉन्सर्ट में पहुंचना सवाल खड़े करता है।

Advertisement

दिलजीत का अगला कॉन्सर्ट कहां?

बता दें कि दिलजीत दोसांझ इन दिनों 'ऑरा इंडिया टूर 2026' कर रहे हैं। उन्होंने इस टूर का शानदार आगाज 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से किया था, जिसके बाद 15 नवंबर को इंदौर में भी उन्होंने अपनी गायकी समा बांधा। अब दिलजीत अपने अगले पड़ाव के तहत 27 नवंबर को मुंबई और 29 नवंबर को बेंगलुरु में लाइव कॉन्सर्ट करेंगे, जबकि इस टूर का आखिरी कॉन्सर्ट 5 दिसंबर को लखनऊ में होगा।

यह भी पढ़ें: ईशा सिंह से ब्रेकअप की खबरों के बीच क्लब में झूमते दिखे अविनाश मिश्रा, 'बेवफा' गाने पर दिया चौंकाने वाला रिएक्शन; भड़क उठे रजत दलाल

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड