अपडेटेड 23 August 2025 at 12:05 IST
भारत में TikTok चालू! 5 साल बाद कैसे अनब्लॉक हुई चीनी वेबसाइट? जानिए क्या है सच्चाई
चीनी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Tik Tok को कुछ यूजर्स भारत में एक्सेस कर पा रहे हैं। हालांकि इसका ऐप अब भी प्ले स्टोर या ऐपल स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।
- भारत
- 2 min read

Tiktok: भारत में पांच साल पहले बैन हुआ चीनी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Tik Tok एक बार फिर चर्चा में है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वो टिकटॉक की वेबसाइट एक्सेस कर पा रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग साइट अलीएक्सप्रेस और शीन का वेब पेज ओपन होने के भी बात सामने आ रही है।
वहीं गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर की बात करें तो वहां टिकटॉक और अलीएक्सप्रेस के ऐप अब भी एवेलेबल नहीं हैं। जिसका मतलब है कि ये ऐप अभी भी ब्लॉक्ड ही हैं। लेकिन, Shein का ऐप इंन्सटॉल हो पा रहा है।
'TikTok नहीं हुआ अनब्लॉक'
इन सबके बीच केंद्र की मोदी सरकार ने उन रिपोर्टों का खंडन किया जिनमें कहा गया है कि टिकटॉक से प्रतिबंध हटा लिया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत सरकार ने TikTok को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। ऐसा कोई भी बयान/खबर झूठी और भ्रामक है। हालांकि इसे लेकर इलेक्ट्रॉनिक और IT मिनिस्ट्री की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।
Advertisement
भारत में Tik Tok पर क्यों लगा था बैन?
साल 2020 में भारत चीन के बीच गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़पों के बाद भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए टिकटॉक, वी-चैट और हेलो जैसे ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था।
चीन और भारत में तनाव के बाद लिया फैसला
गौरतलब है कि गलवान घाटी में सैन्य संघर्ष के दौरान 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे। इस घटना के बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी। इसी के परिणामस्वरूप चीनी ऐप्स पर बैन लगाने का बड़ा फैसला लिया गया था।
Advertisement
इस संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा था कि ये ऐप्स भारत की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा थे। प्रतिबंध के तहत टिकटॉक के अलावा MI Video Call, ShareIt, Camscanner, Club Factory जैसे ऐप्स भी शामिल थे।
दोनों देशों के रिश्तों में दिख रही नरमी
बता दें कि हाल के दिनों भारत और चीन के रिश्तों में नरमी देखने को मिल रही है। इसका सबूत दोनों ओर से होने वाले आधिकारिक दौरे हैं। हालिया दौरा चीन की तरफ से है जिसमें चीनी विदेश मंत्री वांग यी भारत आए हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 23 August 2025 at 07:23 IST